अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर रुद्रप्रयाग में विधिक जागरूकता रैली का हुआआयोजन……

शिक्षा और साक्षरता के महत्व पर जागरूकता, निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी भी दी गई

मा0 उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा-निर्देशों एवं माननीय जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग श्री सहदेव सिंह के मार्गदर्शन में आज अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में एक विधिक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

इस रैली का नेतृत्व श्रीमती पायल सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रुद्रप्रयाग द्वारा किया गया। स्कूली बच्चों की भागीदारी के साथ आयोजित इस रैली का उद्देश्य समाज में शिक्षा और साक्षरता के महत्व को उजागर करना था।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती पायल सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि हर वर्ष 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा के महत्व और साक्षरता को एक मूलभूत मानव अधिकार के रूप में स्थापित करने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि साक्षरता सिर्फ पढ़ना-लिखना भर नहीं, बल्कि यह व्यक्तिगत सशक्तिकरण, सामाजिक समावेशिता, और देश के विकास की कुंजी है। एक साक्षर व्यक्ति अपने अधिकारों को समझने, सामाजिक अन्याय के खिलाफ खड़े होने, और बेहतर जीवन जीने में सक्षम होता है।

कार्यक्रम के अंतर्गत नालसा हेल्पलाइन 15100, अधिकार मित्र की भूमिका, निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया, तथा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (13 सितंबर 2025) की भी जानकारी दी गई, जिसमें आम जन अपनी कानूनी समस्याओं का समाधान सरल व त्वरित प्रक्रिया में पा सकते हैं।

इस अवसर पर रिटेनर अधिवक्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी, अधिकार मित्र, एवं विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने जागरूकता रैली में सक्रिय सहभागिता दिखाते हुए समाज में शिक्षा के महत्व को प्रचारित करने का संकल्प लिया।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण