छेनागाड़ आपदा: 11वें दिन भी जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन, लापता 8 लोगों की तलाश में जुटी टीमें

रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र के छेनागाड गांव में 28 अगस्त की रात आई भीषण दैवीय आपदा के बाद से लापता 8 लोगों की तलाश 11वें दिन भी जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीआरडीएफ और पुलिस की संयुक्त टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। राहत एवं बचाव कार्य में ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों की भी मदद ली जा रही है।
सोमवार आज के दिन भी रेस्क्यू टीमें मैनुअल सर्चिंग के साथ-साथ जेसीबी मशीनों के माध्यम से मलबे को हटाकर जमीन की गहराई तक खुदाई कर रहीं हैं, ताकि लापता लोगों का कोई सुराग मिल सके। प्रशासन ने खोजबीन को और तेज करते हुए मैन्यूली उपयोग होने वाले संसाधनों के साथ-साथ तकनीकी मदद को भी अभियान में जोड़ा है।जिससे लापता लोगो की खोजबीन की जा सके।वहीं, लोक निर्माण विभाग द्वारा आपदा में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके छेनागाड मार्ग को दोबारा सुचारु करने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि जब तक सभी लापता व्यक्तियों का पता नहीं चल जाता, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण