एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने केदारनाथ तक पैदल भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

बरसाती मौसम का सीजन कुछ कम होने तथा श्री केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या निरन्तर बढ़ने के साथ ही प्रचलित वर्ष की केदारनाथ धाम यात्रा का द्वितीय चरण प्रारम्भ हो गया है। द्वितीय चरण की यात्रा का शुभारम्भ होने सहित केदारनाथ धाम के कपाट बन्द होने तक की अवधि में पुलिस के स्तर से की जाने वाली सुरक्षा व्यवस्थाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के निरीक्षण हेतु एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने गौरीकुण्ड से केदारनाथ तक पैदल भ्रमण कर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थित पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

*केदारनाथ धाम पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सर्वाेपरि : एसपी कोंडे*

पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग अक्षय कोंडे ने बताया कि द्वितीय चरण की केदारनाथ धाम यात्रा शुरू हो गयी है, अब लगभग 35 से 40 दिनों की यात्रा शेष रह गयी है। उनके द्वारा पैदल चलकर केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। वर्तमान में पैदल मार्ग की स्थिति बिल्कुल सही है। प्रतिदिवस अत्यधिक संख्या में यात्री श्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। आने वाले यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था हेतु जनपद पुलिस लिए तैयार है। इसके लिए अधीनस्थ पुलिस बल की उनके ड्यूटी प्वाइन्टों पर ही ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं।

*सम्पूर्ण यात्रा मार्ग पर की गयी है पुलिस बल की तैनाती*

श्री केदारनाथ धाम यात्रा के द्वितीय चरण को सकुशल सम्पादित करने हेतु जनपद में उपलब्ध हर संवर्ग के पुलिस बल की तैनाती की गयी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत अतिरिक्त पुलिस बल की मांग भी की गयी है, अतिरिक्त पुलिस बल के जनपद में आगमन करते ही उनको भी विभिन्न प्वाइन्टों पर तैनात किया जायेगा। बरसात के उपरान्त यात्रा रूट पर कुछेक स्थानों पर सड़क मार्ग की स्थिति खराब है, विशेषकर जवाड़ी बाईपास का क्षेत्र, अगस्त्यमुनि, बांसवाड़ा, काकड़ागाड़ सहित रामपुर क्षेत्र में मार्ग की स्थिति को सम्बन्धित कार्यदाई संस्थाओं के स्तर से दुरुस्त किये जाने के प्रयास जारी हैं। ऐसे सभी स्थानों पर यातायात के निर्बाध आवागमन हेतु वन-वे व्यवस्था (एक तरफ के यातायात को कुछ देर के लिए रोककर, दूसरी तरफ के यातायात को छोड़े जाने) सहित रुद्रप्रयाग मुख्य कस्बे से भी यातायात संचालित किया जायेगा। सड़कों को अतिक्रमण मुक्त रखे जाने सहित सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटवाये जाने की कार्यवाही की जा रही है।

*“मित्रता सेवा सुरक्षा” के भाव से कर्तव्य निर्वहन के दिये गये हैं निर्देश*

यात्रा के विभिन्न पड़ावों यथा सोनप्रयाग, गौरीकुण्ड, जंगलचट्टी, भीमबली, लिंचोली व केदारनाथ में नियुक्त पुलिस बल को उत्तराखण्ड पुलिस के ध्येय वाक्य “मित्रता सेवा सुरक्षा” के अनुरूप कर्तव्य निर्वहन करने के निर्देश दिये गये हैं।

*सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ स्वयं के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे जाने पर दिया जायेगा जोर*

यात्रा का द्वितीय चरण मौसम की चुनौतियों के बीच अपेक्षाकृत अधिक चुनौतीपूर्ण होता है। आने वाले दिनों में सर्दी बढ़ेगी ऐसे में श्री केदारनाथ धाम सहित यात्रा पड़ावों पर नियुक्त जवानों को गर्म रखने हेतु बुनियादी जरूरतों के साथ ही अतिरिक्त कैलोरी की खाद्य सामग्री उपलब्ध करायी जा रही है। सर्दी के मौसम में उपयोग में आने वाले गर्म कपड़े, जैकेट्स, दस्ताने, बरसाती इत्यादि सामग्री अतिरिक्त मात्रा में उपलब्ध करायी गयी है। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को कर्तव्य निर्वहन के साथ-साथ स्वयं के स्वास्थ्य का ध्यान रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।

एसपी रुद्रप्रयाग के भ्रमण अवसर पर केदारनाथ में निरीक्षक यात्रा राजीव चौहान, निरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार सहित अधीनस्थ पुलिस बल, चौकी लिंचोली पर चौकी प्रभारी लिंचोली मुकेश डिमरी, भीमबली व जंगलचट्टी में अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र नेगी, चौकी गौरीकुण्ड में चौकी प्रभारी गौरीकुण्ड सूरज कण्डारी व कोतवाली सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग राकेन्द्र कठैत अधीनस्थ पुलिस बल सहित मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को रुद्रप्रयाग में चारधाम सड़क परियोजना के तहत निर्मित पुल-सुरंग मार्ग का अवलोकन किया। करीब 156 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…