राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग अपने नवनिर्मित परिसर में हुआ स्थानांतरित, ग्रामवासियों ने किया गर्मजोशी से स्वागत

रुद्रप्रयाग।राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग ने आज एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अपने अस्थायी परिसर (पूर्व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, रुद्रप्रयाग) से स्थानांतरित होकर विधिवत रूप से नवनिर्मित परिसर (चोपड़ा तोक, ग्राम जवाड़ी) में शिक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया है।
इस अवसर पर ग्राम जवाड़ी के पूर्व प्रधानपति जगदंबा प्रसाद नौटियाल एवं भगवती प्रसाद नौटियाल द्वारा महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया गया। ग्रामवासियों ने महाविद्यालय के आगमन को क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर बताया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आशुतोष त्रिपाठी ने ग्रामवासियों के सहयोग और स्वागत हेतु आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थानांतरण उच्च शिक्षा के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि परिसर के सतत् उन्नयन हेतु समुदाय और महाविद्यालय के बीच सहयोग आवश्यक है, तथा सभी से इसमें सक्रिय सहभागिता की अपेक्षा की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *