प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मंदिरों में हुई विशेष पूजा-अर्चना: हेमंत द्विवेदी

रुद्रप्रयाग । श्री बदरीनाथ धाम तथा श्री केदारनाथ धाम सहित श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के सभी अधीनस्थ मंदिरों में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन आज 17 सितंबर बुधवार प्रात: को विशेष पूजायें संपन्न हुई हवन किया गया तथा मंदिर परिसरों में स्वच्छता अभियान चलाया इससे पहले बीते कल 16 सितंबर मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिवस पर धामों में प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की गयी तथा स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण की मुहिम शुरू हुई हालांकि कोई औपचारिक आयोजन नहीं हुआ।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता एवं श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा निर्देश तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के मार्गदर्शन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत आपदा राहत सहित सभी विकास के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान शिविर दिव्यागों की सहायता सहित बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हो रहे है,बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा कि आज सृष्टिनिर्माता भगवान विश्वकर्मा जयंती है तथा आज ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री राष्ट्र-निर्माण एवं विकास के लिए समर्पित है।यह गौरव का विषय है कहा कि हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में उन्नति के पथ पर अग्रसर है उनके कुशल नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हो रहा है उत्तराखंड चारधाम से उनका विशेष लगाव रहा है।
प्रदेश सरकार एवं बीकेटीसी की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घ जीवन की कामना करते हुए उनके जन्मदिन पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ सहित सभी अधीनस्थ मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न हुई तथा हवन कार्यक्रम आयोजित हुआ।साथ ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत धामों में पर्यावरण संरक्षण हेतु पालीथीन हटाओ मुहिम चलेगी तथा स्वच्छता अभियान का आयोजन होगा।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण