महिलाओं ने शराब की दुकान के खिलाफ खोला मोर्चा, बोलीं—‘जब तक दुकान नहीं हटेगी, संघर्ष जारी रहेगा’

रुद्रप्रयाग : शुक्रवार को रुद्रप्रयाग नगर के वार्ड नंबर-2 अपर बाज़ार की महिलाओं ने एक स्वर में शराब की दुकान के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि दुकान खुलने के बाद से क्षेत्र में नशेबाजों का जमावड़ा बढ़ गया है। नशे की हालत में लोग रास्तों पर पड़े रहते हैं और राह चलती महिलाओं से अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं, जिससे आवागमन कठिन हो गया है। महिलाओं ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी और आबकारी अधिकारी रुद्रप्रयाग को पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग भी उठाई गई थी। लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी मुद्दे को लेकर महिला मंगल दल की सदस्याओं ने हाल ही में विधायक भरत सिंह चौधरी से मुलाकात की। विधायक ने तत्काल जिलाधिकारी से फोन पर बातचीत कर महिलाओं की समस्या रखी और त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिलाया। महिलाओं ने मंगलवार को मकड़ी बाज़ार स्थित शराब की दुकान के सामने जोरदार प्रदर्शन करते हुए साफ कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, वे पीछे हटने वाली नहीं हैं। उनका कहना है कि यह आंदोलन अब पूरे नगर की महिलाओं का संघर्ष बन चुका है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। महिलाओं का कहना है कि शराब की दुकान उनके घर-परिवार और बच्चों के भविष्य पर सीधा असर डाल रही है। यदि शीघ्र दुकान नहीं हटाई गई, तो वे आंदोलन को और उग्र करने के लिए बाध्य होंगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण