रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत तहसील ऊखीमठ के गांवों में अवैध भांग की खेती की गयी नष्ट।

रुद्रप्रयाग । नशा मुक्त देवभूमि मिशन के तहत जनपद रुद्रप्रयाग़ पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की के विक्रय व तस्करी पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए नशा तस्करों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत अवैध भांग की खेती को नष्ट करते हुए स्थानीय लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक किया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में एसपी रुद्रप्रयाग़ अक्षय कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज रुद्रप्रयाग़ पुलिस व प्रशासन के स्तर से उपजिलाधिकारी ऊखीमठ व पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी के नेतृत्व में रांसी और आसपास के क्षेत्र में अवैध भांग की खेती नष्ट किये जाने हेतु अभियान चलाया गया है। की गयी है। इस हेतु पुलिस व प्रशासन के स्तर से टीमें गठित कर संयुक्त कार्यवाही की गयी। करीब 7-8 गांवों में आज पुलिस के स्तर से कार्यवाही की गयी है। पुलिस के पास इस प्रकार की सूचनायें मिली हैं तथा आगे भी इसी प्रकार से कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
जनपद रुद्रप्रयाग़ पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि नशे की प्रवृत्ति से दूर रहें तथा नशा मुक्ति अभियान में जिला पुलिस प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *