पत्रकारों की सुविधाओं को लेकर गरजे डॉ. हरक सिंह रावत, बोले— लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हो रहा कमजोर

रुद्रप्रयाग। पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद से अब तक पत्रकारों को किसी भी प्रकार की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में केवल अधिकारी और नेता ही विशेषाधिकारों का लाभ उठा रहे हैं, जबकि पत्रकारों को आज भी अनदेखा किया जा रहा है। डॉ. रावत ने कहा कि “अधिकारी और नेता दो-दो, तीन-तीन पेंशन और तनख्वाह ले रहे हैं, लेकिन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों के लिए न तो पेंशन की व्यवस्था है और न ही कोई सुविधाएं।”
उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में अगर चौथा स्तंभ यानी पत्रकारिता कमजोर होगा, तो लोकतंत्र कभी मजबूत नहीं हो सकता। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह जल्द से जल्द पत्रकारों के हितों पर गंभीरता से विचार करे और उन्हें पेंशन व वेतन जैसी सुविधाएं प्रदान करे।

डॉ. रावत ने स्पष्ट कहा कि सरकार अगर वास्तव में लोकतंत्र को मजबूत देखना चाहती है, तो पत्रकारों को उनका अधिकार मिलना ही चाहिए।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *