जखोली और अगस्त्यमुनि में लगेगा भर्ती कैंप — 1300 युवाओं को मिल सकता है रोजगार

रुद्रप्रयाग। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा कंपनी SIS Groupने सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइज़र के कुल 1300 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। चयन के लिए जिले के जखोली और अगस्त्यमुनि ब्लॉकों में भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
भर्ती कार्यक्रम के अनुसार जखोली ब्लॉक में 6 और 7 अक्टूबर जबकि अगस्त्यमुनि ब्लॉक में 8 और 9 अक्टूबर 2025को चयन प्रक्रिया होगी। कंपनी ने सभी इच्छुक उम्मीदवारों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित हों।
चयनित उम्मीदवारों को ₹14,000 से ₹32,000 प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। साथ ही उन्हें भोजन, आवास, वर्दी, PF, मेडिकल सुविधा, बीमा और समय पर भुगतान जैसी सुविधाएँ भी दी जाएँगी।
भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण रखी गई है। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है, जबकि सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष तक है। जिन उम्मीदवारों ने Civil Defence प्रशिक्षण प्राप्त किया है, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण SIS Training Center, खैरी (देहरादून) में दिया जाएगा। यह भर्ती पूर्णतः निशुल्क है। प्रशिक्षण के समय ₹3,500 की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी, जो प्रशिक्षण अवधि के बाद समायोजित की जाएगी।
भर्ती से जुड़ी जानकारी और सहायता के लिए उम्मीदवार भर्ती अधिकारी विपिन पाल सिंह से संपर्क कर सकते हैं।
📞 मो. नं. 95929 03771

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण