रुद्रप्रयाग में अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती, पुलिस-नगर पालिका की संयुक्त कार्रवाई शुरू

रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के दिशा-निर्देश पर कोतवाली निरीक्षक मनोज नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की संयुक्त टीम ने आज राजकीय इंटर कॉलेज मार्ग पर कार्रवाई करते हुए अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों को सुव्यवस्थित करने की पहल की।
टीम ने सड़क के दोनों ओर गलत तरीके से खड़े वाहनों को हटवाया और वाहन स्वामियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आगे से सभी वाहन निर्धारित व्हाइट लाइन के अंदर ही खड़े करें। अधिकारियों ने बताया कि आगामी 10 अक्टूबर से यदि कोई वाहन सड़क पर अवैध या निर्धारित लाइन से बाहर खड़ा पाया गया तो उसका चालान किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य सड़क मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और स्थानीय नागरिकों को हो रही परेशानी को दूर करना है। राजकीय इंटर कॉलेज की सड़क पर अव्यवस्थित पार्किंग के कारण रसोई गैस वाहन, सब्जी विक्रेता, नगर पालिका के कूड़ा वाहन, विद्युत विभाग के रखरखाव वाहन, एम्बुलेंस एवं विद्यालय के छात्र-छात्राओं को आवागमन में लगातार दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। संयुक्त कार्रवाई के बाद मार्ग सुचारू हो गया, जिससे स्थानीय लोगों और विद्यालय प्रशासन ने राहत की सांस ली। विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्र की जनता ने इस पहल के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस और नगर पालिका प्रशासन का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *