त्योहारों से पहले रुद्रप्रयाग प्रशासन का सख्त रुख — संयुक्त टीम की कार्रवाई में 42 घरेलू सिलेंडर जब्त, मिठाई के सैंपल जांच को भेजे

रुद्रप्रयाग। आगामी त्योहारों को देखते हुए जिलाधिकारी प्रतीक जैन के आदेश पर प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया के नेतृत्व में पुलिस, खाद्य सुरक्षा विभाग, पूर्ति विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने नगर क्षेत्र में होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का उपयोग पाया गया, जिसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल जब्ती की कार्रवाई की गई। टीम ने कुल 42 घरेलू सिलेंडर जब्त किए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू सिलेंडर का प्रयोग नियमों का उल्लंघन है और आगे भी इस पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

त्योहारों के मद्देनज़र मिठाई की दुकानों का भी गहन निरीक्षण किया गया। मिलावट की आशंका को देखते हुए टीम ने कई दुकानों से मिठाई के सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। अधिकारियों ने कहा कि यदि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई गई तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान फल और सब्जी विक्रेताओं को भी अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। जिन दुकानों में रेट लिस्ट नहीं पाई गई, उनके चालान काटे गए और भविष्य में दोबारा गलती पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने कहा कि यह अभियान जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाया जा रहा है और त्योहारों तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि जनपद में बिकने वाले खाद्य पदार्थ पूरी तरह शुद्ध और सुरक्षित हों तथा किसी भी व्यापारी को नियमों से खिलवाड़ की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी के.एस. कोहली ने बताया कि अभियान के दौरान कई होटलों और भोजनालयों में घरेलू सिलेंडरों का प्रयोग पाया गया, जिसके बाद जब्ती की गई। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि किसी भी अवैध गतिविधि पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जा सके।

इस संयुक्त कार्रवाई में तहसीलदार प्रणव पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रेम बल्लभ सती, चंद्रमोहन बरमोला, विजय शाह, वीरेंद्र नेगी तथा बाट माप निरीक्षक मयंक चंदोला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण