केदार सभा ने बदरीनाथ-केदारनाथ समिति अध्यक्ष को हटाने की उठाई मांग

रुद्रप्रयाग। श्री केदार सभा (तीर्थ पुरोहित समाज श्री केदारनाथ) ने बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमन्त द्विवेदी को उनके पद से हटाने की मांग उठाई है। इस संबंध में सभा की ओर से मुख्यमंत्री उत्तराखंड को संबोधित एक ज्ञापन भेजा गया है।

तीर्थ पुरोहित समाज का कहना है कि हेमन्त द्विवेदी की कार्यप्रणाली पर लगातार सवाल उठ रहे हैं और उनके कार्यकाल में केदारनाथ धाम की पारंपरिक व्यवस्था एवं पुरोहितों की भूमिका की अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में कहा गया है कि अध्यक्ष की कार्यशैली से तीर्थ पुरोहितों में गहरी नाराजगी व्याप्त है।

सभा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आगामी कपाट बंद होने के बाद हेमन्त द्विवेदी को अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो और केदारनाथ धाम की धार्मिक गरिमा बनी रहे।

ज्ञापन पर श्री केदार सभा के अनेक पदाधिकारियों और तीर्थ पुरोहितों के हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसे मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजा गया है।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर चला स्वच्छता का महाअभियान, पुलिस, पुजारी, स्थानीय लोग और श्रद्धालु आए साथ, हिमालय को स्वच्छ रखने का दिया संदेश…

    चोपता/रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। तुंगनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी…

    आषाढ़ संक्रांति पर श्री केदारनाथ धाम में संपन्न हुआ भुकुंड भैरवनाथ हवन, क्षेत्र की खुशहाली और विश्व कल्याण की कामना

    केदारनाथ। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम में आषाढ़ संक्रांति के पावन अवसर पर सदियों पुरानी धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए भुकुंड भैरवनाथ हवन विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *