भीरी के पास मैक्स वाहन हादसे में दो की मौत, चार घायल — सभी बिजनौर निवासी, मौके पर अधिकारी मौजूद

रुद्रप्रयाग। शनिवार शाम करीब 6ः30 बजे रुद्रप्रयाग-मक्कू मार्ग पर भीरी के पास एक मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरा। हादसा इतना जोरदार था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन मक्कू से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहा था। सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग ने 108 एंबुलेंस को मौके पर रवाना किया। राहत और बचाव दल ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोगों की मौत हुई है — मृतकों की पहचान विकास पुत्र श्री राम (वाहन चालक) और शिशपाल पुत्र श्री फूल सिंह, दोनों निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई है। वहीं चार लोग घायल बताए गए हैं — टिप्पू पुत्र जगराम सिंह (42), सुनील पुत्र रामकुमार (32), जौनी कुमार पुत्र ऋषिपाल सिंह (28), तीनों निवासी बिजनौर (उ.प्र.), और सुनील कुमार पुत्र लीलापथ सिंह (38), निवासी ग्राम जवलपुर। मौके पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी धर्मेंद्र सिंह विष्ट मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *