खराब एंबुलेंस में हुआ प्रसव, सवालों के घेरे में स्वास्थ्य व्यवस्था,मदद की उम्मीद में निकली महिला ने खराब एंबुलेंस में दिया बच्चे को जन्म…

रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई, जब गर्भवती को ले जा रही 108 एंबुलेंस रास्ते में ही खराब हो गई और महिला ने उसी खराब वाहन में बच्चे को जन्म दे दिया। गुरुवार देर रात ग्राम भटगांव (नगरासू) निवासी नीमा देवी पत्नी गुरुदेव सिंह को प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने तत्काल 108 सेवा को कॉल किया। एंबुलेंस मौके पर पहुंची, लेकिन नगरासू से लगभग दो किलोमीटर दूर शिवनंदी के पास अचानक बंद हो गई। दूसरी एंबुलेंस मंगाने में करीब एक घंटे की देरी हुई। इस बीच खराब एंबुलेंस में ही महिला का प्रसव हो गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय क्षेत्र पंचायत सदस्य सतीश राणा ने घटना पर नाराजगी जताई और कहा कि जब 108 एंबुलेंसें बार-बार खराब हो रही हैं, तो स्वास्थ्य व्यवस्था सुधरने की उम्मीद कैसे की जा सकती है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगरासू में प्रसूति विशेषज्ञ की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि जिले के लिए 20 नई एंबुलेंसों की मांग शासन से की गई है। फिलहाल जिले में कुल 12 एंबुलेंस हैं, जिनमें से केवल आठ ही संचालित स्थिति में हैं। जुलाई माह में भी चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग पर घायलों को लेने जा रही एंबुलेंस घटनास्थल से कुछ दूरी पहले ही खराब हो गई थी। बार-बार एंबुलेंसों के खराब होने से इनकी फिटनेस जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि प्रशासन एंबुलेंस की फिटनेस जांच के नाम पर केवल औपचारिकता पूरी करता है, जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ता है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    रुद्रप्रयाग। वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का सोमवार देर रात हृदयाघात से निधन हो गया। सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए श्रीकोट स्थित बेस…

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    धारेश्वर महादेव मंदिर के सकलीकरण कार्यक्रम में शामिल होकर की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों से संवाद कर सुनी क्षेत्र की समस्याएं रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तराखण्ड क्रान्ति दल (उक्रांद)…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित