डूंगरा में भालू की सक्रियता से सतर्क हुआ वन विभाग, स्कूलों व ग्रामीणों को किया जागरूक

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जनपद के ग्राम डूंगरा में भालू की सक्रियता की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर आ गई।बुधवार को खाकरा रेंज की टीम ने गांव में गश्त करते हुए ग्रामीणों से व्यापक जनसंपर्क किया और लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय डूंगरा तथा राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय डूंगरा में मानव–वन्य जीव संघर्ष रोकथाम व न्यूनीकरण पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को समूह में स्कूल आने–जाने की सलाह दी गई। वहीं महिलाओं को चारापत्ती लेने और खेतों में काम करते समय अकेले न जाने तथा हमेशा समूह में रहने की हिदायत दी गई।

वन विभाग ने ग्रामीणों से घरों के आसपास की झाड़ियों को समय–समय पर साफ रखने और रात के समय घर में पर्याप्त रोशनी जलाए रखने की अपील की, ताकि जंगली जानवरों की गतिविधि को रोका जा सके। विभाग ने कहा कि भालू की सक्रियता के मद्देनजर सतर्कता ही सुरक्षा का सबसे बड़ा उपाय है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग ने अपने मिलनसार अधिकारी को दी भावभीनी विदाई,निरीक्षक मनोज बिष्ट के कार्य और व्यवहार को सभी ने किया याद

    रुद्रप्रयाग। पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग के सभागार में आज एक भावुक और आत्मीय माहौल देखने को मिला, जब स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के निरीक्षक मनोज बिष्ट के जनपद देहरादून स्थानांतरण पर…

    रुद्रप्रयाग होटल हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा,लिव-इन पार्टनर ने दोस्त के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित गैलेक्सी होटल में हुई महिला हत्या की गुत्थी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *