प्रेम के बहकावे में नाबालिग अड़ा शादी पर, प्रशासन ने बचाई जिंदगी और भविष्य।

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में बाल विवाह के मामले लगातार हैरत में डाल रहे हैं, जहां जागरूकता अभियानों और सख्त कानून के बावजूद कई परिवार अब भी सामाजिक कुप्रथाओं की गिरफ्त से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इसी कड़ी में एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें जखोली ब्लॉक के धारकोट ग्रामसभा का 19 वर्षीय नाबालिग लड़का अगस्त्यमुनि ब्लॉक की एक 22 वर्षीय बालिग युवती से प्रेम संबंधों के चलते विवाह करने पर अड़ गया।

गुप्त सूचना मिलते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र के निर्देश पर वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक रंजना गैरोला भट्ट, बाल संरक्षण अधिकारी अरविंद सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक सुरेंद्र रावत, ग्राम प्रधान, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री और पुलिस कांस्टेबल विकेश सिंह की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने लड़की के परिवार से बातचीत की और बाद में लड़के के परिवार को भी बुलाकर दोनों पक्षों को समझाया कि नाबालिग होने की स्थिति में विवाह किसी भी हाल में संभव नहीं है।

अधिकारियों ने दोनों परिवारों और युवती-युवक को सख्त चेतावनी दी कि यदि उन्होंने दबाव या चोरीछिपे विवाह कराने का प्रयास किया, तो वे कानून के गंभीर दायरे में आएंगे। टीम ने बताया कि बाल विवाह कराने पर दो साल तक की सजा और एक लाख रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। साथ ही उन्हें यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के तहत बाल विवाह पर सख्त दंडात्मक प्रावधानों की भी जानकारी दी गई।

जनवरी से अब तक रुद्रप्रयाग जिले में 23 बाल विवाह रुकवाए जा चुके हैं, लेकिन हर नए मामले के साथ यह सवाल और गहराता जा रहा है कि जागरूकता अभियानों के बावजूद समाज का एक बड़ा वर्ग अब भी इस कुप्रथा से उबर क्यों नहीं पा रहा है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…