राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ,जनपद मुख्यालय में भक्ति और आस्था से सजी रथ शोभा यात्रा

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद मुख्यालय रुद्रप्रयाग में एकल अभियान अंचल द्वारा भव्य राम मंदिर रथ शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा पेट्रोल पंप से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए गुलाब राय मैदान तक पहुंची, जहां जय श्रीराम के नारों से माहौल भक्तिमय बना रहा। यात्रा में रुद्रप्रयाग विधानसभा विधायक भरत सिंह चौधरी, अभियान के उपाध्यक्ष महंत शिवानंद गिरि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं राम भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चौधरी ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में भाग अध्यक्ष कालिका प्रसाद सेमवाल, भाग उपाध्यक्ष शीला रावत, भाग समिति सचिव संतोष मेवाल, संरक्षक विजय, अंचल अध्यक्ष चंद्र मोहन सेमवाल, हरीश सिंह बिष्ट, भाग कार्यालय प्रमुख उमेश भट्ट, भाग प्रशिक्षण प्रमुख शिवम, भाग रथ योजना प्रमुख मोहित तथा अंचल अभियान प्रमुख पूजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भटवाड़ी में नल के पानी से निकले परजीवी, ग्रामीणों में दहशत,भारी बिल वसूल रहा विभाग, लेकिन पानी की शुद्धता पर उठे सवाल।

    रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग जनपद के भटवाड़ी गांव से पेयजल व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने नल के पानी में परजीवी और कीड़े जैसे जीव निकलने का…

    गंगा में डूब रहे व्यक्ति के लिए देवदूत बनी NDRF, लेकिन अस्पताल तक पहुचते ही टूट गई सांसें..

    हरिद्वार: सप्तऋषि घाट में रविवार को गंगा स्नान के दौरान एक व्यक्ति नदी में डूब गया। मौके पर गंगा ड्यूटी में तैनात राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की 15वीं वाहिनी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *