रुद्रप्रयाग पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल,निरीक्षक व अपर उपनिरीक्षकों की तैनाती बदली, व्यवस्था को धार देने की कोशिश।

रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस विभाग में निरीक्षक एवं अपर उपनिरीक्षक स्तर पर व्यापक प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आदेशों के तहत कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

निरीक्षक स्तर पर जारी आदेशों के अनुसार निरीक्षक ना०पु० मनोज सिंह नेगी को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग से स्थानांतरित करते हुए थाना प्रभारी ऊखीमठ नियुक्त किया गया है। निरीक्षक ना०पु० सुरेश चन्द्र बलूनी, जो अब तक वाचक पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के पद पर तैनात थे, उन्हें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक ना०पु० मुकेश चौहान को पुलिस लाइन से प्रभारी महिला हेल्पलाइन पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग बनाया गया है। निरीक्षक ना०पु० नीलम खाती को महिला हेल्पलाइन/सीसीटीएनएस पुलिस कार्यालय से स्थानांतरित कर प्रभारी डीसीआरबी एवं अन्य सहवर्ती शाखाओं का दायित्व सौंपा गया है। वहीं निरीक्षक ना०पु० राकेश कुमार को डीसीआरबी एवं अन्य सहवर्ती शाखाओं से स्थानांतरित कर प्रभारी सीसीटीएनएस पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग नियुक्त किया गया है।

अपर उपनिरीक्षक स्तर पर भी कई अहम बदलाव किए गए हैं। अपर उपनिरीक्षक विनोद कुमार को चौकी प्रभारी जखोली से स्थानांतरित कर थाना गुप्तकाशी भेजा गया है। अपर उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह को चौकी प्रभारी तिलवाड़ा से थाना अगस्त्यमुनि की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि अपर उपनिरीक्षक जावेद अली को थाना अगस्त्यमुनि से चौकी प्रभारी तिलवाड़ा बनाया गया है। अपर उपनिरीक्षक अनूप शर्मा को चौकी प्रभारी बसुकेदार से कोतवाली रुद्रप्रयाग तैनात किया गया है। अपर उपनिरीक्षक भूपाल सिंह को थाना अगस्त्यमुनि से चौकी प्रभारी बसुकेदार नियुक्त किया गया है। अपर उपनिरीक्षक मनबर सिंह नेगी को पुलिस लाइन से थाना ऊखीमठ भेजा गया है। अपर उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, जो क्षेत्राधिकारी पेशी गुप्तकाशी में तैनात थे, उन्हें वर्तमान तैनाती स्थल पर ही नियुक्त रखते हुए पूर्ववत दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। अपर उपनिरीक्षक संजय लेखवार को डीसीआरबी पुलिस कार्यालय रुद्रप्रयाग में तैनात किया गया है। इसके अलावा अपर उपनिरीक्षक दरबान सिंह को थाना अगस्त्यमुनि की जिम्मेदारी दी गई है।

पुलिस प्रशासन ने सभी संबंधित निरीक्षकों एवं अपर उपनिरीक्षकों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर अनुपालन से उच्चाधिकारियों को अवगत कराना सुनिश्चित करें। अधिकारियों के इस फेरबदल को जनपद में पुलिसिंग को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…