रुद्रप्रयाग जनपद में पुलिस उपनिरीक्षकों के तबादले,पुलिस अधीक्षक के आदेश पर 10 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती

रुद्रप्रयाग जनपद में पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा जारी आदेश के तहत कुल दस उपनिरीक्षकों को उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर तैनाती दी गई है। इन तबादलों में कोतवाली रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, सोनप्रयाग सहित विभिन्न थानों, चौकियों और पुलिस लाइनों में नियुक्तियां की गई हैं, ताकि कानून-व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और जनसुरक्षा से जुड़े कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके।

जारी आदेश के अनुसार वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग, चौकी प्रभारी घोलतीर, चौकी प्रभारी जोशियाड़ा, थाना ऊखीमठ, थाना अगस्त्यमुनि और पुलिस लाइन सहित अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों में उपनिरीक्षकों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। एक महिला उपनिरीक्षक को भी नई तैनाती दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल अपने-अपने नवीन तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादले जनहित और कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं, जिससे जनपद में पुलिसिंग व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम जनता को बेहतर सुरक्षा और सेवा मिल सकेगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण