चंद्रपुरी गबनीगांव में देर रात आग की घटना, वाहन और दुकानें प्रभावितसूचना पर फायर सर्विस मौके पर पहुंची, आग बुझाने का कार्य जारी

रुद्रप्रयाग जनपद के चंद्रपुरी क्षेत्र अंतर्गत गबनीगांव में देर रात आग लगने की घटना सामने आई है। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को प्रातः करीब 1:15 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग को सूचना मिली कि गबनीगांव में कुछ वाहनों और एक दुकान में आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना के कारणों और नुकसान की स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है, जिसे प्राप्त होने पर पृथक से साझा किया जाएगा।

  • Related Posts

    केदारनाथ धाम में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का भंडाफोड़, रुद्रप्रयाग पुलिस ने दो शातिर किये गिरफ्तार।

    रुद्रप्रयाग पुलिस ने चारधाम यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सख्त करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। केदारनाथ धाम के घोड़ापड़ाव क्षेत्र में सक्रिय जेबकतरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए…

    रुद्रप्रयाग में वनाग्नि फैलाने की कोशिश हुई नाकाम,वन विभाग ने किया आरोपी गिरफ्तार, कड़ी कार्रवाई शुरू।

    रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग वन प्रभाग के अंतर्गत मयाली–गुप्तकाशी मोटर मार्ग स्थित जाखणी कक्ष संख्या-6 के आरक्षित वन क्षेत्र में आग लगाने की घटना सामने आई है। प्रारंभिक जांच में पाया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *