बारिश की बेरुखी से सुलगते पहाड़,जंगलों में आग, चारों ओर धुएं का साया,स्वास्थ्य और खेती पर बढ़ता खतरा।

पहाड़ों में लंबे समय से बारिश न होने के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। मौसम की बेरुखी ने जहां एक ओर खेती-किसानी को गहरी चोट पहुंचाई है, वहीं दूसरी ओर जंगलों में आग लगने की घटनाएं भी चिंता का बड़ा कारण बन गई हैं। रुद्रप्रयाग जनपद के ऊखीमठ, धनपुर, बचणस्यूं समेत कई क्षेत्रों में जंगलों में आग भड़क चुकी है, जिससे बीते करीब एक सप्ताह से पूरा इलाका धुएं की चादर में लिपटा हुआ है। चारों तरफ फैला यह धुआं न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य पर भी गंभीर असर डाल रहा है।

वनाग्नि के कारण उठने वाले धुएं से लोगों को आंखों में जलन, पानी आना, सांस लेने में दिक्कत और सीने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि जिला चिकित्सालय में इन दिनों आंखों, सांस और हृदय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा देखा जा रहा है। खासतौर पर आंखों से संबंधित शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं।

जिला चिकित्सालय में तैनात नेत्र सहायक राजेश पुरोहित के अनुसार वनाग्नि का धुआं स्वास्थ्य के लिए बेहद नुकसानदायक साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि धुएं के संपर्क में आने से आंखों में जलन, लालपन, सूजन और पानी आने की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। वहीं हृदय और सांस के रोगियों के लिए यह स्थिति और भी ज्यादा खतरनाक है, क्योंकि धुएं में मौजूद जहरीले और कैंसर कारक तत्व लंबे समय तक संपर्क में रहने पर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और ज्यादा कठिन होते जा रहे हैं। खेत सूखे पड़े हैं, फसलें प्रभावित हो रही हैं और जंगलों में लगी आग से पशुओं के चारे पर भी संकट गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द बारिश या बर्फबारी नहीं हुई तो आने वाले समय में समस्याएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं।

अब सभी की निगाहें मौसम पर टिकी हैं। यदि आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी होती है तो इससे न केवल जंगलों में लगी आग पर काबू पाया जा सकेगा, बल्कि किसानों को भी बड़ी राहत मिलेगी और पहाड़ों को एक बार फिर जीवनदायिनी नमी मिल सकेगी।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण