अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हवलदार रविन्द्र सिंह, रुद्रप्रयाग शोक में

रुद्रप्रयाग जनपद के लिए यह अत्यंत पीड़ादायक समाचार है कि 15 गढ़वाल राइफल्स में तैनात हवलदार रविन्द्र सिंह ने अरुणाचल प्रदेश में मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त कर ली। यह हृदयविदारक घटना 18 जनवरी 2026 को घटित हुई, जिसकी सूचना मिलते ही पूरे उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई। शहीद हवलदार रविन्द्र सिंह जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम आगर, दशज्यूला के निवासी थे और वे पूर्व ग्राम प्रधान स्वर्गीय सतेंद्र सिंह राणा के पुत्र थे। उनकी शहादत की खबर से गांव, क्षेत्र और जिले में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहीद जवान का पार्थिव शरीर 19 जनवरी 2026 की रात्रि में रुद्रप्रयाग स्थित आर्मी कैंप लाया जाएगा, जहां से 20 जनवरी 2026 को प्रातः सात बजे पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव आगर, दशज्यूला में अंतिम दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। इसके उपरांत रुद्रप्रयाग संगम पर सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद की वीरगाथा को नमन करते हुए क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

  • Related Posts

    रुद्रप्रयाग में युवती का पीछा कर अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी हिरासत में, मुकदमा दर्ज।

    रुद्रप्रयाग, 31 जुलाई। रुद्रप्रयाग में एक युवती का पीछा कर अश्लील टिप्पणियां और अभद्रता करने के मामले में कोतवाली रुद्रप्रयाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा…

    रुद्रप्रयाग विधानसभा में यूकेडी का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज,भरत सिंह राणा ने सान्दर और भैंसगांव में लोगों से मांगा समर्थन।

    रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ एवं रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *