रुद्रप्रयाग में दो संदिग्ध मौतों से हड़कंप,कमरे में मां-बेटे के शव, होटल में महिला मृत,पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की तलाश..

रुद्रप्रयाग : जनपद रुद्रप्रयाग में दो अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के दो मामले सामने आने से सनसनी फैल गई है। एक मामले में सुमाड़ी क्षेत्र के किराए के कमरे में नेपाली मूल की महिला और उसके बेटे के शव बरामद हुए हैं, जबकि दूसरे मामले में जनपद मुख्यालय स्थित एक होटल में हरियाणा की एक महिला मृत पाई गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और फरार व्यक्तियों की तलाश में टीमें रवाना कर दी गई हैं।

कोतवाली रुद्रप्रयाग क्षेत्र के सुमाड़ी (तिलवाड़ा) इलाके में एक किराए के कमरे से नेपाली मूल की महिला और उसके बेटे के शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने के बाद पुलिस ने हत्या की आशंका के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि दोनों की हत्या कुछ दिन पहले की गई है। घटना के बाद से मृतका का पति दीपक बहादुर, जो नेपाली मूल का बताया जा रहा है, फरार है। इस मामले में पुलिस ने वादी बनकर कोतवाली रुद्रप्रयाग में मु.अ.सं. 12/2026 धारा 103 (1) के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमें रवाना कर दी गई हैं।

वहीं जनपद मुख्यालय में स्थित गैलेक्सी होटल में भी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। होटल स्वामी ने पुलिस को सूचना दी कि उनके होटल में ठहरी एक महिला कमरे में बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कमरे को सील कर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका अपने पति और उसके एक दोस्त के साथ 6 मार्च की रात होटल में ठहरी थी। 7 मार्च की सुबह दोनों व्यक्ति यह कहकर बाहर निकले कि वे थोड़ी देर में लौट आएंगे, लेकिन पूरे दिन और देर शाम तक वापस नहीं आए। इस पर होटल संचालक को शक हुआ और उसने पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान काजल पुत्री पप्पू निवासी शाहाबाद, जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार महिला के साथ आए दोनों व्यक्तियों की पहचान अरुण पुत्र राजेश निवासी कैथल (हरियाणा), जो खुद को मृतका का पति बता रहा था, और उसके साथी अक्षय कुमार पुत्र पृथि निवासी कैथल (हरियाणा) के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल फरार हैं और उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही हैं।

पुलिस ने मृतका के परिजनों से संपर्क स्थापित कर लिया है और उनके रुद्रप्रयाग पहुंचने के बाद मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। दोनों घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और कहा है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..