फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई तो नहीं मिलेगा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में किसानों को सरकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए राजस्व परिषद द्वारा एग्रीस्टैक परियोजना के अंतर्गत फार्मर रजिस्ट्री अभियान को तेज किया गया है। किसान जागरूकता के उद्देश्य से जारी सूचना में बताया गया है कि राज्य के किसान अब आसानी से अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवा सकते हैं।

जानकारी के अनुसार किसान जन सेवा केंद्र (CSC) के माध्यम से मात्र 15 रुपये (सभी कर सहित) में अपनी रजिस्ट्री करवा सकते हैं। इसके अलावा किसान स्वयं भी दिए गए क्यूआर कोड या वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं, राज्य सरकार द्वारा विभिन्न स्थानों पर लगाए जा रहे कैंपों के माध्यम से भी किसानों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

जिला मुख्य कृषि अधिकारी रुद्रप्रयाग लोकेंद्र बिष्ट ने जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि वे जल्द से जल्द अपनी फार्मर रजिस्ट्री करवा लें, ताकि भविष्य में किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रहना पड़े।

अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में किसान सम्मान निधि सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य हो सकती है। ऐसे में किसानों से अपील की गई है कि वे शीघ्र अपनी रजिस्ट्री सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    त्रियुगीनारायण में उबाल… मातृशक्ति सड़कों पर,अवैध शराब के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, प्रशासन को चेतावनी, महिलाओं का अल्टीमेटम—अब नहीं रुकेगा आंदोलन…

    रुद्रप्रयाग : रुद्रप्रयाग जनपद के त्रियुगीनारायण ग्राम पंचायत में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। स्थानीय मातृशक्ति ने एकजुट होकर जोरदार जुलूस निकालते…

    दस्तक पहाड़ द्वारा 17वां फूलदेई महोत्सव आयोजित…बुरांश-फ्यूली के फूलों संग बच्चों ने रच दिया यादगार पल,फूलदेई महोत्सव में परंपरा और प्रतिभा का दिखा सुंदर संगम..

    बसंत ऋतु के आगमन और चैत्र संक्रांति के अवसर पर आठ दिनों तक मनाए जाने वाले उत्तराखंड के पारंपरिक बाल पर्व फूलदेई महोत्सव के तहत अगस्त्यमुनि में घोघा जातरा प्रतियोगिता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *