डीएम रुद्रप्रयाग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, संभालेंगे बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी का मोर्चा।

​रुद्रप्रयाग । आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी को श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) का अतिरिक्त दायित्व सौंपा है। शासन द्वारा जारी आधिकारिक आदेशों के तहत, जिलाधिकारी अब अपने वर्तमान पद के साथ-साथ मंदिर समिति के प्रबंधन और संचालन की कमान भी संभालेंगे।
​शुक्रवार को शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग जनहित में अग्रिम आदेशों तक इस अतिरिक्त प्रभार का निर्वहन करेंगे। संयुक्त सचिव द्वारा हस्ताक्षरित इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिलाधिकारी तत्काल प्रभाव से मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना शासन को उपलब्ध कराएंगे।

विदित हो कि केदारनाथ धाम रुद्रप्रयाग जनपद की सीमाओं के भीतर स्थित है। ऐसे में जिले के प्रशासनिक मुखिया को ही मंदिर समिति की कमान मिलने से शासन और मंदिर प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल की उम्मीद जताई जा रही है। विशेषकर यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और मंदिर से जुड़े प्रशासनिक कार्यों में अब अधिक गति आने की संभावना है।
इस महत्वपूर्ण फेरबदल को केदारनाथ और बदरीनाथ धामों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक प्रभावी कदम माना जा रहा है।

  • Related Posts

    बावई में चैत्र नवरात्र पर तीन दिवसीय महायज्ञ संपन्न, बच्चों की जल यात्रा व नवमी पर खल्याणी चौक में पूर्णाहुति, पूरे गांव की रही सहभागिता…

    रुद्रप्रयाग। जनपद के सबसे बड़े गांव बावई में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय भव्य एवं दिव्य महायज्ञ पूर्ण आस्था और उत्साह के साथ संपन्न हो गया। नवरात्र…

    केदारनाथ धाम में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे डीएम-एसपी, बर्फ हटाने के बाद नुकसान का होगा आकलन

    रुद्रप्रयाग । केदारनाथ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने प्रशासनिक टीम के साथ श्री केदारनाथ धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और सभी कार्यदाई संस्थाओं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *