रात के अंधेरे में प्रशासन का बड़ा एक्शन प्लान,चारधाम यात्रा से पहले हर व्यवस्था की पड़ताल

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा 2026 को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए रुद्रप्रयाग प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार रात जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में जनपद भर में व्यापक औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया, जिसमें तमाम विभागों के अधिकारी देर रात तक सड़कों पर उतरकर व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत परखते नजर आए।

जिलाधिकारी ने स्वयं रुद्रप्रयाग से कुंड तक राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति और मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया, जबकि मुख्य विकास अधिकारी ने नगर क्षेत्र में स्वच्छता और शौचालय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बस अड्डे के पास यूरिनल में पानी की कमी से फैल रही दुर्गंध पर नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए। वहीं सड़कों के किनारे नालियों में जमा कूड़े पर भी प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान बाजारों में ओवररेटिंग, शराब की दुकानों में अनियमितताएं और रेस्टोरेंट्स में घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध उपयोग सामने आया, जिस पर मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सिलेंडर जब्त किए गए और संबंधित संचालकों को चेतावनी दी गई। इसके अलावा होटल और होमस्टे की भी गहन जांच की गई, जहां बिना पंजीकरण संचालित इकाइयों पर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

प्रशासन ने परिवहन व्यवस्था पर भी सख्ती दिखाते हुए वाहन चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 28 से अधिक वाहनों की जांच की गई और विभिन्न नियमों के उल्लंघन पर 11 वाहनों के चालान किए गए। टैक्स, परमिट, बीमा, ओवरलोडिंग और अन्य दस्तावेजों में खामियां पाए जाने पर चालकों को सख्त हिदायत दी गई।

जिलाधिकारी ने साफ किया कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस तरह के औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे उत्तराखंड से सकारात्मक अनुभव लेकर लौटें।

  • Related Posts

    तीन दिन तक चला निरीक्षण अभियान, यात्रा मार्ग की व्यवस्थाओं का आकलन,यात्रा ड्यूटी से पहले पुलिस की तैयारी, बुनियादी सुविधाओं पर खास ध्यान…

    रुद्रप्रयाग : आगामी 22 अप्रैल 2026 से शुरू होने वाली विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम यात्रा के सुरक्षित और सुव्यवस्थित संचालन को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर…

    घास लेने गई मां, पीछे जंगल पहुंचा बच्चा हुआ गायब, रुद्रप्रयाग के बाडव गांव में घटना से दहशत, तलाश जारी।

    रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चार वर्षीय मासूम संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बताया जा रहा है…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *