भू-धंसाव से बढ़ा खतरा, पुल पर मंडराया संकट, मौके पर पहुंची विधायक, लिया हालात का जायजा..

रुद्रप्रयाग जनपद के ताला–बरंगाली मोटर मार्ग पर लगातार बढ़ रहे भू-धंसाव को लेकर रविवार को केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आकाशकामिनी नदी पर बने मोटर पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया, जो भू-धंसाव के चलते लगातार क्षतिग्रस्त हो रहा है। निरीक्षण के दौरान विधायक ने विभागीय अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ मौके पर ही विस्तृत चर्चा कर समस्या की गंभीरता को समझा।

विधायक नौटियाल ने स्पष्ट कहा कि पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए त्वरित कदम उठाना जरूरी है, ताकि किसी भी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टील गार्डर पुल की स्थिति का तकनीकी मूल्यांकन करते हुए जल्द से जल्द वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सुरक्षित आवागमन को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही वैली ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को राहत मिल सके।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार और प्रशासन क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से ले रहे हैं और प्राथमिकता के आधार पर समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए, ताकि लोगों को लंबे समय तक परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस मौके पर अधिशासी अभियंता आरपी नैथानी, ग्राम प्रधान प्रतिपाल सिंह, पूर्व प्रधान कुंवर सिंह सहित कई स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष क्षेत्र की समस्याएं रखते हुए जल्द स्थायी समाधान की मांग की, जिस पर विधायक ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *