केदारनाथ विधानसभा की सड़कों के लिए ऐश्वर्या रावत की पैरवी, ग्राम्य विकास मंत्री को सौंपा ज्ञापन, कई मोटर मार्गों की स्वीकृति की उठाई मांग।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत ने शनिवार को ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी से उनके रुद्रप्रयाग स्थित कैंप कार्यालय में मुलाकात कर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण, सुधारीकरण और डामरीकरण को लेकर विस्तृत ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर धाम के प्रमुख मोटर मार्ग उखीमठ-मनसूना-उनियाणा-रांसी सड़क के सुधारीकरण एवं हॉटमिक्स डामरीकरण की मांग की गई है। साथ ही तृतीय केदार तुंगनाथ धाम और पर्यटन स्थल चोपता को जोड़ने वाले भीरी-परकंडी-मक्कू-बैंड मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति का उल्लेख करते हुए उसके शीघ्र सुधार की मांग रखी गई।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत प्रस्तावित कई मोटर मार्गों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने का अनुरोध भी मंत्री के समक्ष रखा गया। ऐश्वर्या रावत ने कहा कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के कई गांव आज भी सड़क सुविधा से वंचित हैं, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री घोषणाओं एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में शामिल प्रस्तावित मोटर मार्गों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति देकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, जिससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क मिल सके।

मुलाकात के दौरान ग्राम्य विकास मंत्री भरत सिंह चौधरी ने आश्वासन दिया कि प्रस्तावित सड़कों की वित्तीय स्वीकृति और निर्माण संबंधी प्रक्रियाओं पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस पर ऐश्वर्या रावत ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्रीय जनता की लंबे समय से चली आ रही सड़क संबंधी मांगों के समाधान की उम्मीद जताई।

  • Related Posts

    तुंगनाथ-चंद्रशिला ट्रैक पर पुलिस अलर्ट, खराब मौसम में आगे न बढ़ने की चेतावनी

    रुद्रप्रयाग। विश्व के सबसे ऊंचे शिवालय तृतीय केदार श्री तुंगनाथ धाम और चंद्रशिला ट्रैक पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर रुद्रप्रयाग पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक…

    कुंड बैराज में मिला शव, SDRF ने जोखिमपूर्ण अभियान चलाकर किया बरामद,डैम के बीच पानी में फंसे शव को सुरक्षित बाहर निकाला..

    रुद्रप्रयाग। कुंड बैराज के समीप डैम के बीचों-बीच दिखाई दिए एक शव को SDRF की टीम ने जोखिमपूर्ण रेस्क्यू अभियान चलाकर बरामद किया। शव को बाहर निकालने के बाद आवश्यक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *