केदारनाथ व्यापार सभा की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन, विष्णु रुवाड़ी बने अध्यक्ष

केदारनाथ, 13 जून। श्री केदार सभा के सानिध्य में शनिवार को व्यापार सभा श्री केदारनाथ की नई कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सर्वसम्मति से संपन्न हुई, जिसमें सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया।

नई कार्यकारिणी में विष्णु रुवाड़ी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं कृष्णा शुक्ला को उपाध्यक्ष, प्रदीप शर्मा को कोषाध्यक्ष, तेज प्रकाश त्रिवेदी को महामंत्री, ज्योति प्रकाश शुक्ला को उपमंत्री तथा अजय जुगरान को मीडिया प्रभारी के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा केदारनाथ धाम में व्यापारिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

कार्यक्रम में श्री केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री राजेंद्र तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    रुद्रप्रयाग। जनपद में निष्क्रिय और डुप्लीकेट राशन कार्डों के साथ दोहरे लाभार्थियों पर अब कार्रवाई शुरू होने जा रही है। स्मार्ट पीडीएस के तहत 1 अक्टूबर 2026 से लंबे समय…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    रुद्रप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लंबे समय से यातायात के लिए चुनौती बने सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र के स्थायी उपचार का काम शुरू हो गया है। करीब छह दशक से भूस्खलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    विद्यालयों में 15 सितंबर तक चलेगा स्वच्छता पखवाड़ा, सीईओ ने दिए जरूरी निर्देश..

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…