पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक, 20 मई को बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान।

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी के आकस्मिक निधन पर प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। शासन के निर्देशों के क्रम में माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय द्वारा सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए राज्य के समस्त सरकारी, अशासकीय एवं निजी शिक्षण संस्थानों में शासनादेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार 19 मई से 21 मई 2026 तक प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा तथा किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के सम्मान में 20 मई 2026 को उनके अंतिम संस्कार के दिन राज्य सरकार के समस्त कार्यालयों के साथ-साथ सभी शिक्षण संस्थान एवं शिक्षा विभाग के कार्यालय बंद रहेंगे।

शिक्षा निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि प्रदेश के सभी विद्यालयों एवं कार्यालयों में शासन द्वारा जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *