ग्रामीणों के बीच बढ़ा यूकेडी का जनाधार,रुद्रप्रयाग में यूकेडी ने बढ़ाई चुनावी सक्रियता,भरत सिंह राणा के जनसंपर्क अभियान को मिल रहा समर्थन।

   (भूपेन्द्र भण्डारी/tehelka uk न्यूज, रुद्रप्रयाग)

रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग में उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर गांव-गांव जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। पार्टी के संभावित प्रत्याशी भरत सिंह राणा लगातार ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से संवाद स्थापित कर रहे हैं और उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही यूकेडी के पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनके दौरे के दौरान लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है।
सेवानिवृत्ति के बाद उत्तराखंड क्रांति दल से जुड़े भरत सिंह राणा इन दिनों जिले के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने ग्राम सभा कमेड़ा का दौरा किया, जहां ग्राम प्रधान ऊषा देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्षा नीलम देवी, वार्ड सदस्य मालती देवी तथा बीडीसी सदस्य सहित ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर यूकेडी के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह फर्स्वाण भी मौजूद रहे।
इसके बाद भरत सिंह राणा ने ग्राम सभा कुरझण पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। यहां ग्राम प्रधान श्रीमती मानसी देवी, महिला मंगल दल की अध्यक्षा श्रीमती बिंदी देवी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भी विक्रम सिंह फर्स्वाण उपस्थित रहे।
भरत सिंह राणा ने कहा कि उत्तराखंड की समस्याओं का समाधान स्थानीय सोच और स्थानीय नेतृत्व से ही संभव है। उनका कहना है कि ग्रामीणों का भी मानना है कि अब प्रदेश की क्षेत्रीय पार्टी को अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि गांवों में यूकेडी के प्रति लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में ग्रामीण पार्टी के कार्यक्रमों में भाग लेकर अपना समर्थन जता रहे हैं।
लगातार हो रहे जनसंपर्क अभियानों से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उत्तराखंड क्रांति दल अपनी संगठनात्मक पकड़ मजबूत करने की कोशिश में जुटा है और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल भी धीरे-धीरे गर्माने लगा है।

  • Related Posts

    ऑरेंज अलर्ट के चलते रुद्रप्रयाग में कल सभी स्कूल बंदभारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, आंगनबाड़ी केंद्रों में भी रहेगा अवकाश

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा 28 जुलाई को जनपद के कुछ क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा, आकाशीय बिजली तथा तेज से अति तेज बारिश…

    75 हजार गौ सेवकों की आवाज पहुंची राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक,रुद्रप्रयाग से 3000 पन्नों का ज्ञापन, ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग..

    रुद्रप्रयाग, 27 जुलाई। गौ संरक्षण एवं संवर्धन को लेकर चल रहे देशव्यापी ‘गौ सम्मान आह्वान अभियान’ के दूसरे चरण के तहत सोमवार को रुद्रप्रयाग से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *