गुरुपूर्णिमा पर संत सम्मान, मुख्यमंत्री की ओर से जिलाधिकारी ने स्वामी धर्मानन्द जी महाराज को किया सम्मानित

रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की प्रेरणा से गुरुपूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित संत सम्मान कार्यक्रम के तहत जनपद रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने रुद्रनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर पूज्य स्वामी धर्मानन्द जी महाराज को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सनातन संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक परंपराओं के संवर्धन तथा संत समाज के योगदान को रेखांकित किया गया।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप प्रदेश की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित एवं सम्मानित करने के उद्देश्य से संत-महात्माओं का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संत समाज सदैव समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और उनके मार्गदर्शन से सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण की भावना मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण के साथ-साथ समाज में सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद पूज्य स्वामी धर्मानन्द जी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। स्वामी धर्मानन्द जी महाराज ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उत्तराखंड की निरंतर उन्नति के लिए मंगलकामनाएं भी व्यक्त कीं।

  • Related Posts

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    रुद्रप्रयाग। जनपद रुद्रप्रयाग के ग्राम सभा बावई के एक साधारण परिवार से निकलकर तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    वरिष्ठ पत्रकार दिलवर बिष्ट का हृदयाघात से निधन, पत्रकारिता जगत में शोक..

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण

    आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उक्रांद ने बढ़ाई सक्रियता, भरत सिंह राणा ने चोपड़ा क्षेत्र का किया भ्रमण