ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन के द्वितीय चरण के जीर्णोद्धार में देरी पर नाराजगी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बाबा केदारनाथ की शीतकालीन गद्दीस्थली ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ स्थित कोठा भवन के द्वितीय चरण के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर शनिवार को व्यापार मंडल ऊखीमठ एवं स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी ऊखीमठ के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।

ज्ञापन में सरकार एवं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) से मांग की गई कि ओंकारेश्वर मंदिर परिसर के द्वितीय चरण के जीर्णोद्धार कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द शुरू किया जाए, ताकि इस महत्वपूर्ण धार्मिक एवं पौराणिक धरोहर का संरक्षण सुनिश्चित हो सके और श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे।

व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट ने आरोप लगाया कि बीकेटीसी द्वारा ओंकारेश्वर मंदिर परिसर स्थित कोठा भवन के द्वितीय चरण के जीर्णोद्धार कार्य में अनावश्यक विलंब किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोठा भवनों के जीर्णोद्धार के लिए तीन चरणों में कार्य प्रस्तावित है। वर्ष 2023 में प्रथम चरण का कार्य शुरू हुआ था, जिसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया, लेकिन इसके बाद आज तक द्वितीय चरण का कार्य प्रारम्भ नहीं हो सका है।

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण के अंतर्गत उषा-अनिरुद्ध विवाह स्थल, मां चण्डिका मंदिर, भगवान श्री केदारनाथ जी की शीतकालीन गद्दीस्थली सहित अन्य प्राचीन धरोहरों के संरक्षण एवं जीर्णोद्धार का कार्य प्रस्तावित है।

ज्ञापन में कहा गया है कि संबंधित कोठा भवन वर्तमान में अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। भवनों की दीवारों में गहरी दरारें आ चुकी हैं, कई स्थानों पर दीवारें झुक गई हैं तथा छतों से लगातार पानी का रिसाव हो रहा है। ऐसे में भवनों की मौजूदा स्थिति श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बनी हुई है। यदि समय रहते जीर्णोद्धार कार्य शुरू नहीं किया गया तो भविष्य में किसी अप्रिय घटना से इनकार नहीं किया जा सकता।

इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव भट्ट, वन सरपंच पवन राणा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्पवाण, महिला मंगल दल अध्यक्ष आरती शैव, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी, बलवंत रावत, राज्य आंदोलनकारी श्याम सिंह बिष्ट, महेश बर्त्वाल, मनवर नेगी, प्रवीण शैव एवं कैलाश शर्मा सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    रुद्रप्रयाग। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत पोस्ती ने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा को दो अलग-अलग ज्ञापन सौंपकर केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पौराणिक विरासत से जुड़े महत्वपूर्ण…

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रस्तुतिकरण में जनपद रुद्रप्रयाग के विद्यार्थियों ने प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    केदारनाथ में तीन प्राचीन कुंडों के पुनर्निर्माण और गंगा आरती स्थल पर टिन शेड बनाने की मांग..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में रुद्रप्रयाग का शानदार प्रदर्शन, जिलाधिकारी सम्मानित,प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीएम विशाल मिश्रा को किया सम्मानित..

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    बावई के तीन भाइयों ने शिक्षा के क्षेत्र में कायम की मिसाल, आशीष ने नेट-जेआरएफ में हासिल की देशभर में 138वीं रैंक…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    अगस्त्यमुनि में जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ…

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    1 अक्टूबर से निष्क्रिय राशन कार्ड होंगे स्वतः बंद, 90 दिन में सत्यापन का मौका

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…

    सिरोबगड़ का बदलेगा भूगोल, 50 करोड़ से भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का उपचार शुरू,छह दशक पुरानी समस्या के समाधान की पहल…