शराब के नशे में हुड़दंग मचाने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

रुद्रप्रयाग । ग्राम कपणियां में शराब के नशे में हुड़दंग, गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू एक युवक को रुद्रप्रयाग पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई की शाम डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम कपणियां निवासी बिरेन्द्र सिंह अत्यधिक शराब के नशे में हल्ला-गुल्ला कर रहा है तथा आसपास के लोगों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर आमादा है। सूचना मिलते ही चौकी जखोली पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना तथा पुलिस टीम के साथ भी अभद्र व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।
स्थिति को देखते हुए लोक शांति भंग होने और किसी संज्ञेय अपराध की आशंका के मद्देनजर पुलिस ने बिरेन्द्र सिंह पुत्र स्वर्गीय राजपाल सिंह, निवासी ग्राम कपणियां, को धारा 170, 126, 135 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।
अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे उप जिला मजिस्ट्रेट, जखोली के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया।
रुद्रप्रयाग पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना तत्काल डायल-112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता दिवस पर त्रियुगीनारायण के सीमांत विद्यालय में विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, 125 ट्रैकसूट वितरित..

    रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के सीमांत क्षेत्र त्रियुगीनारायण स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान…

    राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में हॉर्टिकल्चर छात्रों ने उठाई आवाज,शिक्षकों की कमी के बीच दो अतिरिक्त प्राध्यापक पदों की मांग..

    रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग में संचालित चार वर्षीय बीएससी ऑनर्स हॉर्टिकल्चर पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की कमी का मामला उठाते हुए अतिरिक्त प्राध्यापक पद सृजित करने की मांग की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *