घास लेने गई महिला गदेरे में बही, हुई मौत,रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने शव किया बरामद..

रुद्रप्रयाग: जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से महिला का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के नामी तोक में तिमली से आगे घास लेने गई एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह गदेरे में बह गई।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल जल पुलिस, SDRF और DDRF बसुकेदार की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम प्रधान ने जानकारी दी कि SDRF, DDRF और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला का शव गदेरे से निकाल लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतका की पहचान श्रीमती विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी श्री हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    घास लेने गई महिला गदेरे में बही, SDRF-जल पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान

    रुद्रप्रयाग, 2 अगस्त। जखोली विकासखंड के ग्राम स्वारा नामी तोक क्षेत्र में घास लेने गई एक महिला के गदेरे में बह जाने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।…

    ओंकारेश्वर मंदिर के कोठा भवन के द्वितीय चरण के जीर्णोद्धार में देरी पर नाराजगी, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

    बाबा केदारनाथ की शीतकालीन गद्दीस्थली ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ स्थित कोठा भवन के द्वितीय चरण के जीर्णोद्धार कार्य को शीघ्र प्रारम्भ कराने की मांग को लेकर शनिवार को व्यापार मंडल ऊखीमठ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *