घास लेने गई महिला गदेरे में बही, हुई मौत,रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने शव किया बरामद..

रुद्रप्रयाग: जनपद के बसुकेदार क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में घास लेने गई महिला की गदेरे में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस और DDRF की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से महिला का शव बरामद कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 11:32 बजे ग्राम प्रधान सेमकोटी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को सूचना दी कि ग्राम स्वारा के नामी तोक में तिमली से आगे घास लेने गई एक महिला का पैर फिसल गया, जिससे वह गदेरे में बह गई।

सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल जल पुलिस, SDRF और DDRF बसुकेदार की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। दोपहर करीब 12:30 बजे ग्राम प्रधान ने जानकारी दी कि SDRF, DDRF और स्थानीय ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से महिला का शव गदेरे से निकाल लिया गया है और अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया।

मृतका की पहचान श्रीमती विनीता देवी (38 वर्ष), पत्नी श्री हिम्मत सिंह नेगी, निवासी ग्राम कोटी के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    रुद्रप्रयाग। जखोली क्षेत्र में पत्नी के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मानवेन्द्र सिंह राणा पुत्र…

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    रुद्रप्रयाग। विश्वप्रसिद्ध केदारनाथ धाम में कपाट बंद होने की तिथि नजदीक आने के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है। हालिया बर्फबारी के बाद धाम की खूबसूरत वादियों को निहारने के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    पत्नी पर हमले के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई,कई गंभीर धाराएं जुड़ने के बाद आरोपी गिरफ्तार..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    बर्फबारी के बाद केदारनाथ में बढ़ी रौनक, 19 लाख के पार पहुंचे श्रद्धालु, कपाट बंद होने से पहले भीड़ बढ़ने की उम्मीद, ठंड को देखते हुए प्रशासन अलर्ट..

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    सरकारी स्कूल में नामांकन बढ़ाने की पहल को मिला सम्मान, प्रधानाध्यापिका कांति कोहली उत्तराखंड गौरव रत्न से सम्मानित

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…