केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

सोनप्रयाग और केदारनाथ MRF सेंटरों में जमा कूड़े की होगी रिसाइक्लिंग, सिंगल यूज प्लास्टिक पर भी कसेंगे शिकंजा

रुद्रप्रयाग। जनपद में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने संबंधित विभागों और कार्यदायी संस्थाओं को विस्तृत एवं व्यावहारिक कार्ययोजना तैयार कर समयबद्ध तरीके से लागू करने के निर्देश दिए हैं। एनआईसी सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कूड़े के पृथक्करण, संग्रहण, परिवहन, प्रसंस्करण और रिसाइक्लिंग की व्यवस्था की समीक्षा की।

बैठक में विशेष रूप से श्री केदारनाथ धाम और सोनप्रयाग स्थित एमआरएफ (Material Recovery Facility) सेंटरों में लंबे समय से एकत्रित कूड़े के तत्काल निस्तारण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित संस्था एवं निकाय को निर्देशित किया कि रिसाइकिल योग्य सामग्री को प्राथमिकता के आधार पर रिसाइक्लिंग के लिए भेजा जाए और एमआरएफ सेंटरों पर अनावश्यक रूप से कूड़ा जमा न होने दिया जाए। उन्होंने नियमित निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केवल सफाई व्यवस्था का विषय नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य से सीधे जुड़ा हुआ है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों एवं संस्थाओं को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा।

बैठक में केदारनाथ धाम में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने को लेकर भी चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने प्रभावी विकल्प उपलब्ध कराने, जागरूकता अभियान चलाने और निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। यात्रियों, स्थानीय व्यापारियों और अन्य हितधारकों को पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करने पर भी जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि श्री केदारनाथ धाम की धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्ता को देखते हुए यहां स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़ने के अनुरूप अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लगातार मजबूत किया जाए, ताकि केदारनाथ धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की दिशा में ठोस परिणाम सामने आएं।

बैठक में रिसाइक्लिंग कंपनी के प्रतिनिधि, हिलींग हिमालयन के मैनेजर, नगर पंचायत केदारनाथ के अधिशासी अधिकारी समेत संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    रुद्रप्रयाग। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही छात्राओं से जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में संवाद किया। कार्यक्रम में छात्राओं की…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    (भूपेन्द्र भण्डारी, tehelka uk न्यूज,रुद्रप्रयाग)रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग की बेटी और भारतीय सेना की लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण ने अपनी उपलब्धि से देवभूमि उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। उनकी उल्लेखनीय सफलता के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की छात्राओं से डीएम ने किया संवाद, करियर और साइबर सुरक्षा पर हुई चर्चा…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    केदारनाथ व सोनप्रयाग में कूड़े के ढेर पर डीएम सख्त, तत्काल निस्तारण के दिए निर्देश…

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    रुद्रप्रयाग की बेटी लेफ्टिनेंट शेवता सजवाण का बढ़ा मान, ‘वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सम्मान-2026’ से सम्मानित

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    बच्चों के स्वास्थ्य से लापरवाही अक्षम्य, किचन-स्टोर का अधिकारी रोज करें निरीक्षण..

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..

    खेल महाकुंभ-2026 का बिगुल, रुद्रप्रयाग में तैयारियां तेज,खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, डीएम ने समयबद्ध आयोजन के दिए निर्देश..