अगस्त्यमुनि। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का शुभारंभ शनिवार को जिला शिक्षा अधिकारी सोनी मेहरा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही क्रीड़ा प्रभारियों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
रा.इ.का. अगस्त्यमुनि में आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर संयोजक प्रधानाचार्य संजय सजवान, सह संयोजक प्रधानाचार्य रागिनी नेगी, जिला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी, अगस्त्यमुनि के ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शेर मोहम्मद, जखोली के मनमोहन नेगी, ऊखीमठ के सरोप सिंह सहित राजकीय शिक्षक संघ के पदाधिकारी और क्रीड़ा प्रभारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह रावत ने किया। प्रतियोगिता के तहत पहला उद्घाटन मैच अंडर-17 बालिका वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में अगस्त्यमुनि और जखोली के बीच खेला गया, जिसमें अगस्त्यमुनि की टीम ने जीत दर्ज की। जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में वालीबॉल, कबड्डी और खो-खो की स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।





