श्री केदारनाथ यात्रा शटल सेवा में महिला और बुजुर्गों के लिए आरक्षित होंगी गाड़ियां

श्री केदारनाथ यात्रा शटल सेवा में महिला और बुजुर्गों के लिए आरक्षित होंगी गाड़ियां



(Tehelka uk न्यूज)

परिवहन विभाग ने महिला और बुजुर्गों के लिए शुरू की विशेष सेवा

पहले चरण में 25 वाहन किए आरक्षित, जरूरत पड़ने पर और वाहनों को किया जाएगा आरक्षित

श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को देश- विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की यात्रा का अनुभव सुखद और सुगम रहे इसके लिए शासन- प्रशासन लगातार नए प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में परिवहन विभाग ने महिला एवं बुजुर्गों के लिए विशेष सेवा शुरू की है, जिसके अंतर्गत महिला एवं बुजुर्गों के लिए 25 वाहन आरक्षित किए गए हैं।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी रुद्रप्रयाग कुलवंत सिंह चौहान ने बताया कि इस वर्ष श्री केदारनाथ धाम यात्रा में शटल सेवा के लिए 225 गाड़ियां पंजीकृत हैं। इन्हीं गाड़ियों में श्रद्धालु सोनप्रयाग से गौरीकुंड तक पहुंचते हैं।
इसमें से 25 गाड़ियां महिला एवं बुजुर्गों के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रति गाड़ी में औसतन 10 सवारी यात्रा कर सकती हैं। इन गाड़ियों में बकायदा स्टीकर भी लगाए गए हैं। पहले चरण में 25 वाहन ही इसके लिए लिए गए हैं अगर प्रयोग सफल रहता है और अधिक गाड़ियों की आवश्यकता महसूस हुई तो गाड़ियों की संख्या बढ़ाई जा सकती है।

  • Related Posts

    केदारनाथ हेली टिकट के नाम पर ठगी, तीन दोषियों को 3-3 साल की सजा,फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं से ठगी, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला।

    केदारनाथ हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन अभियुक्तों को न्यायिक मजिस्ट्रेट उखीमठ श्री सन्तोष पच्छिमी की अदालत ने दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई है। अदालत ने…

    केदारनाथ धाम में बर्थडे पार्टी भारी पड़ी, पटाखे फोड़ने पर इंस्टाग्राम यूजर पर मुकदमा दर्ज

    रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में पटाखे जलाकर पवित्रता भंग करने के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जनपद रुद्रप्रयाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *