केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, स्वास्थ्य सुविधाएं भी पूरी तरह मुस्तैद

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर, स्वास्थ्य सुविधाएं भी पूरी तरह मुस्तैद



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग । उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस वर्ष ऐतिहासिक उत्साह के साथ आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व और निरंतर निगरानी में यात्रा प्रबंधन ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। विशेष रूप से केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। बीते सात दिनों में ही रिकॉर्ड 1,69,942 श्रद्धालु भगवान केदारनाथ के दर्शन कर चुके हैं, जो श्रद्धा और विश्वास के साथ प्रशासन की सुदृढ़ व्यवस्थाओं का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री धामी के स्पष्ट निर्देशों के अनुसार केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को सशक्त किया गया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए शासन और स्वास्थ्य विभाग ने समूचे रुद्रप्रयाग जनपद में व्यापक और सुदृढ़ इंतजाम किए हैं।

यात्रा मार्ग पर 16 चिकित्सा इकाइयां तथा 4 मेडिकल रिलीफ कैंप स्थापित किए गए हैं, जो हर आवश्यक पड़ाव पर तीर्थयात्रियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा जिले के जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) भी पूरी तरह सक्रिय हैं।

इन चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में दवाइयों, ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, नेब्युलाइज़र, स्ट्रेचर, तथा आपातकालीन प्राथमिक उपचार की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

यात्रियों की सेवा में 90 डॉक्टर, 240 पैरामेडिकल स्टाफ, और 20 एम्बुलेंस तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए अन्य जनपदों से 18 विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है, जो विभिन्न बीमारियों और आपातकालीन स्थितियों से निपटने में सक्षम हैं।

प्रशासन की इन तैयारियों का परिणाम है कि भारी संख्या में श्रद्धालु बिना किसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के यात्रा का आनंद ले पा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम चौबीसों घंटे मुस्तैद है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी श्रद्धालु को समय पर इलाज और मदद मिल सके।

चारधाम यात्रा, विशेषकर केदारनाथ यात्रा में सरकार की तत्परता और संवेदनशीलता का यह उत्कृष्ट उदाहरण है, जो श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…