आगामी यात्रा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ की बैठक।

आगामी यात्रा को लेकर पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग ने विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ की बैठक।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस आगामी श्री केदारनाथ धाम की यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारियां के साथ जुटी है।ताकि बाबा केदारनाथ की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से दिक्कतें न हों।


बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने आज पुलिस कार्यालय सभागार में रुद्रप्रयाग के स्थानीय व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन,जी.एम.ओ.यू. तथा होटल एसोसियेशन के सदस्यों तथा जनपद में विभिन्न निर्माण कार्यदायी संस्थाओं के प्रबन्धक/अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को सफल संचालन हेतु सहयोग की अपील की है। 



पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने बताया कि इस दौरान निर्णय लिया गया कि गुलाबराय मैदान में वाहनों को पार्क किया गया जायेगा, ताकि रुद्रप्रयाग बाजार क्षेत्र में सड़को पर जाम की स्थिति न बने,और यातायात सुचारू तरीके से संचालित हो सके।

👉  इसके अलावा रुद्रप्रयाग बाजार से सभी दुकानों की जरूरी सामग्री वाले वाहनों को रात्रि 11 बजे से सुबह के 6 तक की समयावधि निर्धारित करने पर सहमति बनी। 

👉  यात्रा काल में आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों से उचित व्यवहार किये जाने तथा वाद विवाद की स्थिति में तुरन्त पुलिस को सूचना दिये जाने हेतु अवगत कराया गया।

👉  वहीं होटल संचालको को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना पहचान के किसी भी होटल में न ठहरें साथ ही होटल में रुकने वाले प्रत्येक व्यक्ति की आई.डी. और फोटो अपने पास सुरक्षित रखे।

👉  वहीं सभी व्यापारियों से अपील की गई है कि यात्रा अवधि तक अपने दुकानों का सामान फुटपाथ पर न रखें,ताकि बाजार में पैदल आवागमन करने वालों को किसी प्रकार की दिक्कतें न आए। सार्वजनिक स्थानों पर शराब व नशे का सेवन न करने सहित होटल, ढाबों इत्यादि में बिठाकर शराब न पिलाने के निर्देश दिये गए।

👉  वहीं सोशल मीडिया इत्यादि पर भ्रामक खबरों को बिना सत्यता जाने शेयर न करने तथा अफवाहों को न फैलाने हेतु अपील भी की गई।

इस अवसर पर व्यापार मण्डल अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट, जिलाध्यक्ष व्यापार मण्डल अंकुर खन्ना, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज नेगी, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, अध्यक्ष टाटा सूमो यूनियन गणेश सेमवाल, अध्यक्ष मन्दाकिनी जीप टैक्सी यूनियन गणेश सेमवाल, जीएमओयू लि से महावीर कप्रवाण, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…