वांछित अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने धर दबोचा, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश होने के उपरान्त भेजा जेल।

वांछित अभियुक्त को रुद्रप्रयाग पुलिस ने धर दबोचा, मा0 न्यायालय के समक्ष पेश होने के उपरान्त भेजा जेल।



(Tehelka uk न्यूज)

कोतवाली रुद्रप्रयाग पर पंजीकृत मु0अ0स0 36/24 धारा 279, 338, 427, 201 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग।दिनांक 09-06-24 को वादी श्रीमती सोनी पत्नी श्री किशन निवासी डोईवाला, देहरादून द्वारा थाना हाजा आकर एक तहरीर दी कि दिनांक 18-05-2024 को वह अपने पति व बच्चों के साथ स्कूटी से मयाली से घनसाली की तरफ जा रहे थे समय करीब सांय 5 बजे वाहन संख्या PB 07Y 1761 इनोवा द्वारा उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी, जिसमें उनके पति किशन के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। 

उनकी तहरीर के आधार पर दिनांक 09-6-2024 को कोतवाली रुद्रप्रयाग पर अभियोग जुर्म धारा 279, 338, 427 आईपीसी बनाम अज्ञात वाहन चालक PB 07Y 1761 पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित की गयी। विवेचना में प्रकाश में आये अभियुक्त द्वारा विवेचना में सहयोग न करने के कारण अभियुक्त के विरुद्ध दिनांक 26-11-2024 को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मा0 न्यायालय से वारण्ट प्राप्त कर बार-बार दबिश दी गई लेकिन अभियुक्त गिरफ्तारी से छिपता रहा।

अभियुक्त द्वारा साक्ष्य को मिटाने के लिए अपनी पत्नी श्रीमती मधु के साथ मिल कर उक्त वाहन का ग्राम पतरन, जिला पटियाला, पंजाब में कबाड़ी को बेच का कटवाना प्रकाश में आया। जिसमें धारा 201 आईपीसी की बढ़ोतरी कर अभियुक्त की पत्नी का नाम भी अभियुक्त की श्रेणी में जोड़ा गया ।

दिनांक 03-02-2025 को मा0 न्यायालय से अभियुक्त के विरुद्ध धारा 82 की कार्यवाही कर फरार की उद्घोषणा की गई व मा0 न्यायालय से दिनांक 27-3-2025 को धारा 83 सीआरपीसी की कार्यवाही किए जाने व अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु हेतु  दबिश दी गई। अभियुक्त जसवीर सिंह बेदी पुत्र रघुवीर सिंह बेदी , निवासी मकान नंबर 127/15 गली दसांडा सिंह वाली, ग्राम पट्टी, थाना पट्टी, जिला तरन तारन, पंजाब उम्र 38 वर्ष जो कि अभियोग पंजीकृत होने की तिथि से ही लगभग 1 साल से फरार चल रहा था को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर आज मा0 न्यायालय में पेश किया गया जहां से अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेजा गया है।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…