जवाडी बायपास में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित,वैकल्पिक मोटर मार्गों से होगा आवागमन

जवाडी बायपास में वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित,वैकल्पिक मोटर मार्गों से होगा आवागमन



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जवाडी बायपास स्थित सेतु (पुल) के एप्रोच रोड टेस्ट के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाने से मार्ग यातायात हेतु असुरक्षित हो गया है। इसके चलते समस्त प्रकार के वाहनों के संचालन हेतु पुल में आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित कर दी गई है।

      उप जिला मजिस्ट्रेट रुद्र‌प्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल ने बताया कि सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत समस्त प्रकार के भारी वाहनों के संचालन हेतु वैकल्पिक मोटर मार्गों का उपयोग किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे सभी भारी वाहन जो श्रीनगर गढ़‌वाल, घनसाली व कीर्तिनगर से जनपद रुद्रप्रयाग हेतु आवागमन करेंगे, उनके लिए टिहरी-घनसाली-तिलवाड़ा वैकल्पिक मोटर मार्ग का उपयोग किया जाएगा। इसी तरह ऐसे भारी वाहन जो ऊखीमठ से चमोली हेतु आवागमन करेंगे उनका आवागमन (संचालन) चोपता-पोखरी वैकल्पिक मोटर मार्ग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अग्रिम आदेशों तक यातायात हेतु जारी निर्देशों का अनुपालन किया जाना आवश्यक है। आदेशों की अवेहलना अथवा उल्लंघन करने को गंभीरता से लिया जाएगा।

  • Related Posts

    बेटियों के जन्म से उच्च शिक्षा तक सरकार का सहारा, नन्दा गौरा योजना के आवेदन शुरू,बेटियों की उड़ान को मिलेगी नई पहचान…

    रुद्रप्रयाग । उत्तराखण्ड महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नन्दा गौरा योजना के तहत पात्र लाभार्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। योजना के…

    पुलिस की पुख्ता कार्रवाई से भाई की हत्या का हुआ पटाक्षेप,तत्कालीन कोतवाल मनोज नेगी की अगुवाई में हुई कार्रवाई का अदालत में मिला परिणाम, नितिन नेगी को उम्रकैद…

    रुद्रप्रयाग। भाई की हत्या के मामले में रुद्रप्रयाग पुलिस की मजबूत विवेचना और जुटाए गए साक्ष्यों का अदालत में असर दिखाई दिया है। 24 दिसंबर 2024 को हुई श्रीकांत नेगी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *