रुद्रप्रयाग तहसील सभागार में आयोजित जन समर्पण दिवस, जन-समस्याओं का हुआ तत्काल समाधान

रुद्रप्रयाग तहसील सभागार में आयोजित जन समर्पण दिवस, जन-समस्याओं का हुआ तत्काल समाधान।अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने सुनी जनता की समस्याएँ।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग । रुद्रप्रयाग तहसील सभागार में जिला अधिकारी सौरभ गहरवार के दिशा-निर्देशन में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में जन समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी ने जनता की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। जन समर्पण दिवस के दौरान पेंशन, जाति प्रमाण पत्र, स्थायी निवास प्रमाण पत्र और गोशाला निर्माण से जुड़ी  समस्याएँ सामने आईं।

    सौड़ मवाणा निवासी उषा देवी ने अपनी पुत्री के जाति एवं स्थायी निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने की मांग उठाई। रोठिया जवाड़ी निवासी मोहनी देवी, जो एक बुजुर्ग महिला हैं और जिनके पास आजीविका का कोई साधन नहीं है, उन्होंने पेंशन स्वीकृत किए जाने की मांग की। ग्राम लौली के हरीश सिंह ने आर्थिक रूप से कमजोर होने की बात कहते हुए गोशाला निर्माण के लिए सरकारी सहायता देने की अपील की, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।

     जन समर्पण दिवस में प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता द्वारा उठाई गई समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक दिक्कतों का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि जन समर्पण दिवस का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करना एवं जन-समस्याओं का समाधान करना है। प्रशासन इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से आम जनता की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

     इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्रीमती अनिता पंवार, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, तहसीलदार राम किसोर ध्यानी, जिला विकास अधिकारी अनिता पंवार, जिला उद्योग अधिकारी महेश प्रकाश सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारी एवं शिकायतकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…