रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार सड़कों का होगा कायाकल्प।विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया 4 सड़कों के डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ।

रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार सड़कों का होगा कायाकल्प।विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया 4 सड़कों के डामरीकरण कार्य का किया शुभारंभ।


(Tehelka uk न्यूज)

₹3.40 करोड़ की लागत से होगा सड़कों का डामरीकरण।


रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विकास खण्ड अगस्तमुनि चार सड़कों के डामरीकरण कार्यो का शुभारंभ स्थानीय विधायक श्री भरत सिंह चौधरी के द्वारा किया है। इन सभी सड़को पर डामरीकरण का कार्य वार्षिक अनुक्षरण मद के माध्यम से लोक निर्माण विभाग द्वारा  किया जाएगा। जिसमें धनपुर क्षेत्र में रैतोली- जसौली मोटर मार्ग (लम्बाई- 10.70 किमी लागत ₹1.69 करोड़) एवं बच्छणस्यों क्षेत्र में कांडई-बेरंगना-पाटा-पाटा मोटर मार्ग (लम्बाई-4.71 किमी लागत- ₹ 70 लाख), स्यूनी टैंठि पाटा मोटर मार्ग लम्बाई (5.62 किमी लागत- ₹ 84.30 लाख)एवं खेड़ाखाल- नवासू मोटर मार्ग (लम्बाई- 1.07 किमी लागत-₹ 16.08 लाख) की लागत से निर्मित होने वाली सड़कों पर कार्य शुभारंभ किया गया। इन सभी सड़कों की लम्बाई 22 किमी है , जिनकी लागत ₹3.40 करोड़ है। वही इस अवसर पर उपस्थित विधायक भरत सिंह चौधरी ने सड़कों के डामरीकरण कार्य शुरू होने पर स्थानीय जनता को बधाई दी। साथ ही कार्य शुरू होने पर जनता ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि लंबे समय से सड़को के डामरीकरण की मांग थी। शासन से वार्षिक अनुरक्षण मद की धनराशि स्वीकृत होने पर सभी सड़कों पर डामरीकरण का कार्य करवाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार को गुणवत्ता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वस्थ,पेयजल, बिजली जैसे विकास की मूलभूत सुविधाएं आम जनता को मिले ये उनकी शीर्ष प्राथमिकता में है। इसके लिये निरन्तर सरकार कार्य कर रही है। अभी तक अधिकतम गावँ को सड़क से जोड़ा गया है। बच्छणस्यों क्षेत्र के जो भी गांव/तोक सड़क पहुँच से रह गए उनका प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेज-04 के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही खेड़खाल नवासू लिफ्ट पेयजल योजना ₹20 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन चल रही है। वही बच्छणस्यों क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों को जलागम प्रबंधन परियोजना फेज-3 में सम्मिलित किया है। जिसकी यूनिट खाँखरा में खुलेगी। इसके अंतर्गत क्षेत्र में कही महत्वपूर्ण कार्य होंगे। इसके साथ ही जो क्षेत्र में बिजली की समस्या बनी रही है, उसके लिये 33केवी का विधुत सब स्टेशन का भी जल्द बच्छणस्यों क्षेत्र कार्य शुरू होगा। वही कांडई में पर प्राथमिक स्वस्थ केंद्र की स्वीकृति प्रदान हुई है। जल्द उसका भी निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में एवं मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के मूल उद्देश्य के साथ क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर रही है। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष श्री शशि नेगी, सुरेंद्र रावत, सैन सिंह बिष्ट, सुरेंद्र जोशी, बुद्धिवल्लव मामंगई, राहुल मेवाल, राकेश चन्द्र, विनोद कठैत, सुरेश पटवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *