रुद्रप्रयाग में समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण अनिवार्य, प्रशासन ने जारी की तिथियाँ।

रुद्रप्रयाग में समान नागरिक संहिता के तहत विवाह पंजीकरण अनिवार्य, प्रशासन ने जारी की तिथियाँ।



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग प्रशासन के निर्देशानुसार जनपद रुद्रप्रयाग के सभी पात्र अधिकारी/कर्मचारी अपने विवाह का पंजीकरण समान नागरिक संहिता (UCC) के अंतर्गत कराना अनिवार्य होगा। विवाह पंजीकरण की प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष शिविरों का आयोजन किया है, जहां लोग अपने विवाह का पंजीकरण करा सकते हैं।

      मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती ने बताया कि पंजीकरण के लिए जिला प्रसासन द्वारा निर्धारित तिथियाँ एवं स्थान चिन्हित किये गए है जिनके अनुसार 24 फरवरी से 27 फरवरी तक विकास भवन सभागार, बेला खुरुड सहित सभी तहसील सभागार एव  पुलिस लाइन, रतूड़ा, में पहुच कर पंजीकरण करा सकते है। इसके साथ साथ  इच्छुक नागरिक अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी पंजीकरण करवा सकते हैं या ucc.uk.gov.in पोर्टल पर “सिटीजन सेक्शन” के माध्यम से स्वंय पंजीकरण कर सकते हैं।

        पंजीकरण करने के लिए पति-पत्नी के अलग-अलग एवं संयुक्त फोटोग्राफ, स्थायी निवास प्रमाण पत्र,हाई स्कूल प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, पैन कार्ड एवं पासपोर्ट, बच्चों के प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों),दो गवाहों के आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से जुड़े होने चाहिए),विवाह का फोटोग्राफ,यदि विवाह 27 जनवरी 2025 या उसके बाद हुआ हो तो विवाह कार्ड की प्रति।

       महत्वपूर्ण दिशानिर्देस के अनुसार  26 मार्च 2010 के बाद किए गए विवाहों का पंजीकरण 27 जनवरी 2025 से छह माह के भीतर कराना अनिवार्य है।जिन लोगों के विवाह प्रमाण पत्र पहले ही बन चुके हैं, उन्हें UCC पोर्टल पर पावती अपलोड करनी होगी।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *