आगामी वर्ष 2025 की केदारनाथ धाम यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आयोजित हुई बैठक

आगामी वर्ष 2025 की केदारनाथ धाम यात्रा को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए आयोजित हुई बैठक


(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम की आगामी वर्ष 2025 की यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित एवं बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल की उपस्थिति एवं जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में विकास खंड सभागार ऊखीमठ में तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, जनप्रतिनिधियों, होटल एसोसिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर एवं डंडी-कंडी संचालकों तथा यात्रा से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में यात्रा के बेहतर एवं सुव्यवस्थित ढंग संचालित करने के लिए सभी लोगों से सुझाव लिए गए।

      

बताते चलें कि ऊखीमठ में आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों ने यात्रा मार्ग में लगने वाले जाम, से निजात दिलाने, यात्रा पड़ाव के विभिन्न स्थानों पर उचित पार्किंग व्यवस्था करने,शौचालय व्यवस्था, विद्युत, पानी की सुविधा तथा पैदल यात्रा मार्ग एवं केदारनाथ धाम में आवंटित होने वाली दुकानों, संचालित होने वाले घोड़े-खच्चरों तथा डंडी-कंडी के लिए उचित व्यवस्था पारदर्शिता के साथ की जाए तथा दुकान आवंटन एवं घोड़ा-खच्चर संचालन हेतु स्थानीय लोगों एवं केदारघाटी में आपदा प्रभावित लोगों को प्राथमिकता दिए जाने की माँग रखी।


वहीं जनप्रतिनिधियों द्वारा हेली कंपनियों द्वारा की जा रही मनमानी तथा स्थानीय व्यापारियों एवं तीर्थ पुरोहितों को हेली सेवा में प्राथमिकता से टिकट की व्यवस्था कराने,साथ ही केदारनाथ धाम में रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था को भी लागू न करने की बात की गई तथा रात्रि 8 बजे के बाद पैदल यात्रा मार्ग में यात्रा का संचालन न किया जाए। यात्रा मार्ग में मांस-मदीरा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए आदि सुझाव बैठक में रखे गए।

     


बैठक में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, तीर्थ पुरोहितों, केदारसभा, होटल एसोशिएशन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालकों से कहा कि केदारनाथ धाम की यात्रा एक महत्वपूर्ण यात्रा है जिसमें देश-विदेश के तीर्थ यात्री दर्शन के लिए पहुंचते हैं तथा उन्हें धाम में उचित सुविधा एवं व्यवस्थाएं उपलब्ध हों इसमें सभी का सहयोग बहुत आवश्यक है तभी हम यात्रा को सुगम एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित कर सकते हैं। उन्होंने सभी से कहा कि बैठक में जो भी सुझाव प्राप्त हुए हैं उन सुझावों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। 


विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल ने कहा कि केदारनाथ यात्रा को सुगम, सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है तथा केदारनाथ यात्रा स्थानीय लोगों के व्यवसाय से भी जुड़ी है इसलिए यह जरूरी है कि आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी सुविधाएं उपलब्ध हों ताकि बाबा केदारनाथ के दर्शन के बाद तीर्थ यात्री यहां से अपने साथ सुखद एवं आनंद का अनुभव अपने साथ लेकर जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि केदारनाथ यात्रा को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां चार माह पूर्व ही कर ली गई हैं। इसके साथ ही शीतकालीन यात्रा भी शुरू की गई है जिससे कि शीतकालीन यात्रा में भी तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं जिससे कि स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के समय अधिक भीड़ होने पर हमारे जो भी महत्वपूर्ण स्थान है उनका भी बेहतर ढंग से प्रचार-प्रसार किया जाए तथा तीर्थ यात्रियों से दर्शन कराए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बैठक में जो भी सुझाव रखे गए हैं उन पर संबंधित अधिकारियों द्वारा गंभीरता से विचार किया जाएगा।


      

बैठक में जनप्रतिनिधि,एंव अधिकारीयों सहित तीर्थ पुरोहित, केदार सभा के प्रतिनिधि, होटल एसोशिएसन, टैक्सी यूनियन, घोड़ा-खच्चर संचालक,बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…