ग्राम पंचायत सांकरी में 27 वर्षों बाद आयोजित हुआ पांडव नृत्य ,ग्रामीणों से गुलजार हुआ साकरी गांव

ग्राम पंचायत सांकरी में 27 वर्षों बाद आयोजित हुआ पांडव नृत्य ,ग्रामीणों से गुलजार हुआ साकरी गांव



(विपिन सेमवाल, tehelka uk न्यूज)

गुप्तकाशी। एसएनबी।  द्वापर युग के पांडवों के युद्ध, वनवास और मोक्ष की सभी कथाओं को जीवंत करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत सांकरी में 27 वर्षों बाद आयोजित पांडव लीला में क्षेत्र के सैकड़ो भक्तों ने प्रतिभाग़ कर पूर्ण अर्जित किया । इस दौरान सभी ग्रामीणों ने  पांडव,भगवान श्री कृष्ण और हनुमान से क्षेत्र की खुशहाली, संपन्नता समृद्धि की कामना  की ।

  27 वर्षों बाद सांकरी में आयोजित पांडव लीला में पलायन कर चुके कई लोगों की वापसी से भी क्षेत्र में खुशहाली और आवाजाही है।  धार्मिक अनुष्ठानों ,पैतृक कार्यों ,मंगल कार्यों में गांव आने वाले सभी लोग अब पांडव नृत्य में नृत्य का आनंद ले रहे हैं। आगामी 25 दिसंबर को पांडव लीला का पूर्णाहुति के साथ ही बृहद समापन किया जाएगा।

   स्कंद पुराण के केदारखंड के अनुसार उत्तराखंड के विभिन्न नदी नालों को पार करते हुए पांडवों ने मोक्ष की प्राप्ति के लिए केदारनाथ धाम का गमन किया था।  इसी दौरान जहां-जहां से भी पांडव इस मोक्ष यात्रा के दौरान गुजरे सभी गांव में पांडवों की यादों को अक्षुण्ण रखने के लिए पांडव नृत्य का आयोजन किया जाता है।  इसी दौरान ऐरावत हाथी , गैंडा कैथीग आयोजन किया जाएगा ।

 पांडव नृत्य समिति के अध्यक्ष राकेश ममगाईं ने बताया कि 27 वर्षों बाद पांडव नृत्य का आयोजन किया जा रहा है ,उन्होंने कहा कि आगामी वर्षों में प्रत्येक 3 वर्ष बाद इस तरह के सनातनी अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा।  पांडु की पत्नियां कुंती और माद्री के गर्भ से जन्मे  पांच पांडवों के दर्शन के लिए प्रतिदिन सैकड़ो की तादाद में भक्त आकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। पांडव नृत्य के पांचवें दिन कनिष्ठ प्रमुख शैलेन्द्र कोटवाल,  दौलत सिंह ,  उपहार समिति के अध्यक्ष   विपिन  सेमवाल,  ग्राम प्रधान कविता रावत,  सामाजिक कार्यकर्ता अंकित राणा रहे, टीका  ममगाईं  समेत सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रुद्रप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने हिमाचल प्रदेश से आए विस्तारक…

    भीमचूला आंगनबाड़ी केंद्र में सजा पोषण का रंग, गोद भराई से अन्नप्राशन तक हुए कार्यक्रम

    पोषण माह के तहत आयोजित हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम, अतिथियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के प्रयासों को सराहा रुद्रप्रयाग । आंगनबाड़ी केंद्र भीमचूला में सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत आंगन मिलन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने रुद्रप्रयाग में तेज की तैयारी, चार महीने के लिए विस्तारक तैनात,मंडल से बूथ तक होगा संपर्क…

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    156 करोड़ की पुल-सुरंग परियोजना पर ट्रायल शुरू, जल्द होगा लोकार्पण..

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…