जनपद रुद्रप्रयाग में क्षेत्र पंचायतों के लिए प्रशासक हुए नियुक्त

जनपद रुद्रप्रयाग में क्षेत्र पंचायतों के लिए प्रशासक हुए नियुक्त



(Tehelka uk न्यूज)

रुद्रप्रयाग।जनपद के अंतर्गत क्षेत्र पंचायत के कार्यों के निर्वहन हेतु विकास खंडवार प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त किए गए प्रशासकों द्वारा सामान्य रूटीन कार्यों का ही निर्वहन किया जाएगा तथा नियुक्त प्रशासक नीतिगत निर्णय नहीं ले सकेंगे।

      जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देश पर निर्गत आदेश के अनुसार विकास खंड अगस्त्यमुनि हेतु उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल को प्रशासक नियुक्त किया गया है। इसी तरह विकासखंड जखोली हेतु उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया जबकि विकासखंड ऊखीमठ के लिए उप जिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला प्रशासक नियुक्त किए गए हैं। 30 नवंबर (शनिवार) से प्रशासकों द्वारा उन्हें आवंटित क्षेत्र पंचायतों का कार्यभार ग्रहण किया जाएगा। जिलाधिकारी ने नई क्षेत्र पंचायतों के गठन तक उक्त नियुक्त किए गए प्रशासकों को उनसे संबंधित कार्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

  • Related Posts

    बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर हुआ हादसा, एक महिला गंभीर घायल, त्वरित रेस्क्यू से टला बड़ा हादसा

    रुद्रप्रयाग, 19 जून। जखोली विकासखंड के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन में सवार तीन…

    दो पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,चौपड़ा बाजार में विशेष अभियान के दौरान पकड़ी गई 146 टेट्रा पैक शराब, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज…

    रुद्रप्रयाग। जनपद में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपड़ा बाजार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *