तल्लानागपुर-चोपता क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के नाम पर दलितों और कमजोर तबके की रोजी रोटी सरकार ने छीनी – यशपाल आर्य


*Tehelka uk 

रुद्रप्रयाग-केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी श्री मनोज रावत के पक्ष में मतदान करने के लिए आज केदारनाथ के अगस्तमुनी ब्लॉक के स्यूपुरी ,सतेराखाल ,दुर्गाधार चोपता,कुण्डा दानकोट और स्वारी ग्वांस में नुक्कड सभाऐं व जन संपर्क किया। इस दौरान आम लोगों में कांग्रेस प्रत्याशी  के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया । जिन गाँवों में जनसम्पर्क के लिए नेता प्रतिपक्ष और प्रत्याशी मनोज रावत पहुँचे ,उनका स्वागत ढोल बजाकर किया गया । जनसंपर्क के दौरान नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य और कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत का जोरदार स्वागत किया गया । इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सराकर पर तीखा प्रहार करते हुए कहा जिस जमीन पर 40 -50 साल से अनुसूचित जाति जन जाति और कमजोर तबके के लोग रह रहे थे अतिक्रमण हटाने के नाम पर उनकी दुकानों, ढाबों को तोड़ दिया गया । और उनसे उनकी रोजी रोटी सरकार ने छीन ली । इसके साथ ही केदारनाथ यात्रा को डाईवर्ट करने का आरोप भी नेता प्रतिपक्ष ने सराकर पर लगाया । सरकार पर प्रहार करते हुए उन्होने कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है । भाजपा संगठन और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हाकम सिंह जैसे अपराधी जो पेपर लीक करने वाले गिरोह चलाते है उन्हें सरकार संरक्षण देती है । 


श्री यशापल आर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि केदारनाथ की भूमि  सरकार कुछ बाहरी लोगों को बेचने की तैयारी कर रही है । उन्होने कहा कि मनोज रावत ही वो पहले विधायक थे जिन्होने भू कानून के मसले को सदन में मजबूती से उठाया । 


कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत ने तल्ला नागपुर क्षेत्र की विरासत और उस इलाके से निकली प्रतिभाओं के बारे में बताते हुए कहा कि ओ एन जी सी जैसी नवरत्न कंपनी के पहले चैयरमेन इसी इलाके से थे । लेकिन उन्होने चिंता जताते हुए कहा कि तल्ला नागपुर का विकास जिस गति से होना चाहिए था वो नहीं हुआ 

। 


इस दौरान पार्टी के चोपता ब्लॉक अध्यक्ष संपन्न नेगी,व्यापार संघ चोपता के अध्यक्ष योगम्बर कुनियाल ,दीप राणा,बूथ अध्यक्ष गणेश नेगी ,जी पी एस कठैत ,उमैद सिंह गुसांई ,प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रेम सिंह गुसांई मौजूद रहे । ।

  • Related Posts

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    रुद्रप्रयाग। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में श्री केदारनाथ धाम भ्रमण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आज केदारनाथ धाम पहुंचकर केदारनाथ विकास प्राधिकरण (केडीए) के अंतर्गत संचालित पुनर्निर्माण एवं विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    नवंबर में केदारनाथ आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू,राष्ट्रपति के दौरे को लेकर केदारनाथ में तैयारी,राष्ट्रपति केदारनाथ आएंगी, डीएम ने परखी व्यवस्था…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    केदारनाथ में पुनर्निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर जिलाधिकारी की नजर,निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने के निर्देश, नियमित होगी निर्माण कार्यों की समीक्षा…

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    सेवा संकल्प अभियान के तहत 133 विद्यार्थियों को फल और लेखन सामग्री वितरित..

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शराब तस्करी, दो गिरफ्तार,दो अलग-अलग मामलों में 32 बोतल शराब बरामद, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज…

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    करियर की राह दिखाने को लगा रोजगार मार्गदर्शन शिविर, 83 छात्र-छात्राओं ने लिया लाभ..

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…

    प्रवासी पंचायत में रिवर्स पलायन और स्वरोजगार पर जोर,प्रवासियों से संवाद, गांवों को आर्थिक केंद्र बनाने पर हुआ मंथन…